आधी रात घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट में आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Accused Sunil broke into a house at midnight and molested a minor girl; the police took swift action, arresting him under the POCSO Act and sending him behind bars.
जांजगीर-चांपा : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने रात के समय घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
घर में घुसकर की छेड़छाड़
मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे थाना बलौदा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग बालिका के साथ आरोपी द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ की. जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन जांच शुरू की. पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 453/2026 दर्ज किया गया.
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 332(सी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी घटना के बाद फरार होने की कोशिश में था.
दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील यादव उम्र 25 साल निवासी मदनपुरगढ़, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
आरोपी
सुनील यादव उम्र 25 साल निवासी मदनपुरगढ़, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



