सिद्धेश्वर राज मिस्त्री संघ छुईहा ने धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती, गरीब के घर से लेकर देश के निर्माण तक विश्वकर्मा समाज की अहम भूमिका : रोहित साहू
Siddheshwar Raj Mistri Sangh Chhuiha celebrated Vishwakarma Jayanti with great enthusiasm; the Vishwakarma community plays a vital role in everything from building homes for the poor to nation-building: Rohit Sahu.
गरियाबंद : राजिम विधायक रोहित साहू ने गुरुवार को गरियाबंद नगर में तीन सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. तीन सामुदायिक भवनों का भूमि पूजन, 30 लाख रुपए होंगे खर्च, दर्रापारा में पेंशनर समाज, डाकबंगला वार्ड में बौद्ध महर समाज और इंडोर स्टेडियम परिसर में राजमिस्त्री संघ के सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे. तीनों भवनों के लिए 10-10 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है. यानी इन निर्माण कार्यों पर कुल 30 लाख रुपए खर्च होंगे. विधायक ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए उपयोगी केंद्र बनेंगे. इस दौरान कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
इंडोर स्टेडियम में भूमि पूजन के बाद विधायक ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर समाज के लोगों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी. उन्होंने कहा कि हर युग में निर्माण कार्यों में भगवान विश्वकर्मा का विशेष महत्व रहा है. आज राजमिस्त्री संघ भगवान विश्वकर्मा के प्रतिनिधि के रूप में देश के निर्माण और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. गरीब के घर से लेकर समाज के लिए जरूरी भवन और व्यवस्थाओं के निर्माण तक विश्वकर्मा समाज का योगदान अहम है. यह समाज मेहनतकश और प्रतिभावान है.
विधायक साहू ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है. देश के विकास और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसमें विश्वकर्मा समाज के मेहनतकश लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. उन्होंने समाज के लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हो रहे सेवा संकल्प अभियान में जुड़ने का आव्हान भी किया.
इसके पहले पेंशनर समाज के कार्यक्रम में विधायक साहू ने कहा कि सेवानिवृत्ति से पहले समाज के सदस्यों ने शासकीय सेवा के माध्यम से देश और समाज की सेवा की. सेवानिवृत्ति के बाद भी वे सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर योगदान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपने अनुभवों के जरिए पेंशनर समाज नई पीढ़ी का मार्गदर्शन भी कर रहा है.
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर, आशीष शर्मा, आईटी सेल संभाग प्रभारी सागर मयाणी, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, सूरज सिन्हा, पार्षद पुष्पा साहू, मंडल महामंत्री प्रह्लाद ठाकुर, प्रतीक तिवारी, पंकज निर्मलकर, नंदकिशोर चौबे, संजू साहू, प्रतीक सिंह, वैश्य राठौर, अमित बखारिया, दीपक साहू सहित जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
सिद्धेश्वर राज मिस्त्री संघ छुईहा ने धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती
गरियाबंद/मैनपुर : विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सिद्धेश्वर राज मिस्त्री संघ छुईहा द्वारा ग्राम पंचायत गोपालपुर में गुरुवार को उत्साह और धूमधाम के साथ जयंती समारोह का आयोजन किया गया. पूरे गांव में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा. भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और राजमिस्त्री संघ के सदस्य शामिल हुए.
विश्वकर्मा जयंती हर वर्ष निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखती है. इस वर्ष भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती मनाई गई.
जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री नंदनी नेताम, ग्राम पंचायत गोपालपुर के सरपंच खेलान सिंह दीवान और उपसरपंच पारेश्वर नेगी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे.
कार्यक्रम में प्रेमसाय जगत, छबीलाल, लोकेश, जयचंद मरकाम, टीकम पटेल, नीराम ध्रुव, गौरीबाई दीवान, हेमंत नेताम, अवध, चंदन, केशव, दयाराम, नरेश, शिवचरण, लछमन, डाकेश्वर नेगी समेत ग्राम के अन्य गणमान्य नागरिक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल भावुक हो गया, जब गांव की बालिका खुशबू ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप से मंच पर गीत गाने का आग्रह किया. खुशबू के आग्रह को स्वीकार करते हुए गौरीशंकर कश्यप मंच पर पहुंचे और ‘तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है, मां मेरी मां…’ गीत प्रस्तुत किया.
गीत के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. बालिका के इस सहज आग्रह और कार्यक्रम में प्रस्तुत गीत ने विश्वकर्मा जयंती समारोह को यादगार बना दिया.
आईटीआई, ड्राइवर संघ और श्रमिक संगठनों में भी हुई पूजा
विश्वकर्मा जयंती की रौनक केवल गोपालपुर तक सीमित नहीं रही। मैनपुर ब्लॉक के विभिन्न संस्थानों और संगठनों में भी भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा-अर्चना की गई. श्री पैरी गंगा राजमिस्त्री भवन निर्माण मजदूर संघ, आईटीआई जाड़ापदर तथा ड्राइवर संघ मैनपुर सहित कई स्थानों पर मशीनों, वाहनों और औजारों की पूजा कर सुरक्षित कार्य, उन्नति और समृद्धि की कामना की गई.
गांव में रहा उत्सव का माहौल
विश्वकर्मा जयंती के आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह देखने को मिला. राजमिस्त्री संघ के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर निर्माण एवं शिल्प से जुड़े कार्यों में निरंतर प्रगति और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
आयोजकों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती मेहनत, हुनर और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के सम्मान का पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में श्रम और हुनर के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



