पुरानी रंजिश में एक दर्जन लोगों ने दो युवकों पर बेसबॉल बैट और लोहे की पाइप से हमला, दोनों युवक गंभीर घायल, सिर पर लगे 55 टांके, दो आरोपी गिरफ्तार

Over an old enmity, a dozen people attacked two youths with baseball bats and iron pipes; both sustained serious injuries and required 55 stitches on their heads, and two of the accused have been arrested.

पुरानी रंजिश में एक दर्जन लोगों ने दो युवकों पर बेसबॉल बैट और लोहे की पाइप से हमला, दोनों युवक गंभीर घायल, सिर पर लगे 55 टांके, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिला के सरकंडा चिंगराजपारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित पक्ष के मुताबिक, 10 से ज्यादा युवकों ने संजय राजपूत और राजा ठाकुर को घेरकर बेसबॉल बैट, लोहे की पाइप, रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया. हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के सिर पर कुल 55 टांके लगे हैं. वहीं संजय के हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी हुआ है. दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 
इस वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सरकंडा थाना पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. हालांकि पुलिस फिलहाल हमलावरों की तादाद 10 से कम बता रही है.
शिव मंदिर के आगे घेरा, गाली-गलौज के बाद हमला
पीड़ित परिवार के मुताबिक 27 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे सरकंडा थाना क्षेत्र के कुंदरूबाड़ी स्थित शिव मंदिर के आगे दास ठेक चिंगराजपारा इलाके में कुंदरूबाड़ी निवासी संजय राजपूत अपने रिश्ते के मामा लगने वाले लिल्ले और परिचित राजा ठाकुर के साथ वहां गया था. इसी दौरान आदि, किड्डू, कैलाश और उनके अन्य साथियों ने उन्हें कथित तौर पर घेर लिया.
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने पुराने विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद अचानक बेसबॉल बैट, लोहे की पाइप और रॉड समेत अन्य हथियारों से हमला शुरू कर दिया.
लिल्ले भाग निकला, संजय और राजा को बेरहमी से पीटा
हमले के दौरान लिल्ले अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब रहा. वहीं संजय और राजा हमलावरों के बीच फंस गए. दोनों पर लगातार हमला किया गया. जिससे उन्हें सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. वारदात की जानकारी मिलने के बाद डायल-112 की मदद से दोनों घायलों को पहले सिम्स अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद उन्हें वेगस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
संजय के सिर पर 25, राजा को 30 टांके
हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संजय राजपूत के सिर पर करीब 25 टांके लगे हैं. उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर भी हुआ है. वहीं राजा ठाकुर के सिर पर घातक वार किया गया. जिसके बाद उसके सिर पर करीब 30 टांके लगाए गए. पीड़ित पक्ष के मुताबिक राजा के पैर में भी गंभीर चोट आई है.
मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 2 को पकड़ा
मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की दिशा में कार्रवाई की. घटना से जुड़े वीडियो में दिखाई दे रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. परिजनों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और घटना से कुछ दिन पहले भी मामला थाने तक पहुंचा था. परिजनों का कहना है कि उस समय अगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की होती. तो शायद विवाद इस स्तर तक नहीं पहुंचता. उनका कहना है कि इस समय उनके बच्चे अस्पताल में नाजुक हालत में इलाज करा रहे हैं. हालांकि पूर्व शिकायत पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की थी. इस बारे में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी
घटना के बाद इलाके में यह सवाल भी उठ रहा है कि जब दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद था और मामला पुलिस तक पहुंच चुका था. तो आखिर स्थिति इतनी हिंसक कैसे हो गई? पीड़ित परिवार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?