भिलाई में पड़ोसी की गाय के बछड़े की बेरहमी से क्रूरतापूर्वक हत्या, लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंका, ब्लेड से गला रेतने वाला आरोपी गिरफ्तार
Neighbor's cow's calf was brutally murdered in Bhilai, the body was stuffed in a sack and thrown in the drain, the accused who slit the throat with a blade has been arrested
दुर्ग/भिलाई : भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी आरोपी संतू टंडन पिता शिव टंडन उम्र 28 साल को एक बछड़े की बेरहमी से क्रूरतापूर्वक हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पड़ोसी का बछड़ा घूमते हुए उसके घर में घुस गया था. आरोपी ने बछड़े को घर से खदेड़ने के बजाए उसकी निर्मम हत्या कर दी और उसकी लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया. घटना की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपी संतू टंडन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भारत माता चौक कृष्णा नगर सुपेला निवासी प्रदीप सिन्हा ने अपने पड़ोसी संतू टंडन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने एक गाय पाली है. गाय ने चार महीने पहले एक बछड़े को जन्म दिया था. 25 फरवरी को वो बछड़ा आरोपी संतू टंडन के घर में चला गया था.
आरोपी संतू टंडन ने पहले उसके ऊपर अपनी बाइक चढ़ाने की कोशिश की. इसके बाद एक बड़े से पत्थर से उसके सिर पर मार दिया. पत्थर से मारने के बाद आरोपी ने एक हेक्सा ब्लेड के टुकड़े से बछड़े का गला रेत दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद आरोपित ने बछड़े के शव और घटना में इस्तेमाल पत्थर और ब्लेड के टुकड़े को एक प्लास्टिक की बोरी में भरा और उसे अपनी साइकिल से गांधी मोहल्ला कोसा नाला गया. वहां आरोपी संतू टंडन ने बछड़े के शव को नाले में फेंक दिया.
शिकायतकर्ता को आरोपी संतू टंडन पर शक हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की. जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी संतू टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बछड़े की हत्या करने की बात कबुल कर ली. पुलिस ने आरोपी संतू टंडन के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेजा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



