शादी के 5 महीने बाद ही उजड़ गया संसार, ससुराल में नवविवाहिता की मौत, फांसी लगाकर खुदकुशी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Just five months after marriage, the newlyweds died at their in-laws' house, committing suicide by hanging. Family alleges murder, police investigating.
धमतरी/अर्जुनी : धमतरी जिले के बेलगहना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक विवाहिता दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है. यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका कामेश्वरी साहू की शादी परसतराई गांव में रहने वाले युवक से पांच महीने पहले ही हुई थी. अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और इलाके में सनसनी फैल गई.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल अब तक खुदकुशी के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है.
परिजनों का कहना है कि दीक्षा को उसके पति और सास द्वारा लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. जिसकी जानकारी उसने कुछ दिन पहले फोन पर अपने भाई को भी दी थी. अब इस मामले में परिजनों ने निष्पक्ष जांच के लिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच कराने की मांग की है.
मृतका के भाई ने मीडिया को बताया कि पिछले एक हफ्ते से दीक्षा काफी परेशान थी. उसने फोन पर अपनी तकलीफ साझा करते हुए कहा था कि उसके ससुराल वाले उसे बहुत तंग कर रहे हैं. परिजनों ने शुरू में इसे पारिवारिक अनबन मानकर समझाने की कोशिश की. लेकिन पिछले दो दिनों से दीक्षा का मोबाइल बंद आने लगा. जब कल शाम उसके ससुर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बात कराने से साफ इंकार कर दिया और बाद में तबीयत खराब होने का बहाना बनाया. कुछ ही देर बाद ससुराल पक्ष ने खबर दी कि दीक्षा पलंग से गिर गई है और उसकी मौत हो गई है. जिससे परिजनों को गहरी साजिश का अंदेशा हो रहा है.
इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. परिजनों को शक है कि दीक्षा को जहर देकर या किसी अन्य तरीके से मौत के घाट उतारा गया है. उन्होंने बेलगहना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे तब तक संतुष्ट नहीं होंगे जब तक चार डॉक्टरों की टीम और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम नहीं किया जाता. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



