रायपुर में मंदिर के पीछे मिली अज्ञात युवती की लाश, शव के पास मिला मोबाइल, हादसा या आत्महत्या, सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Body of unidentified young woman found behind a temple in Raipur; mobile phone discovered near the body; police investigating all angles, including accident or suicide.

रायपुर में मंदिर के पीछे मिली अज्ञात युवती की लाश, शव के पास मिला मोबाइल, हादसा या आत्महत्या, सभी एंगल से जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी में सोलापुरी माता मंदिर के पीछे एक खेत में अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब में युवती की लाश दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 24 से 25 साल बताई जा रही है. युवती की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हालांकि उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. पुलिस अब मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही साथ हर एंगल से जांच में जुटी है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को मौके पर बुलाया गया. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से सबूत जुटाए. जबकि डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के क्षेत्र में सुराग तलाशे गए. क्राइम ब्रांच की टीम भी जांच में जुटी हुई है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है या मौत किसी और वजह से हुई है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?