झगड़ा छुड़ाने बीच बचाव कर रहे भाजपा पार्षद से नशे में धुत युवक ने फरसे से किया जानलेवा हमला, सिर में आई चोट, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

An intoxicated youth launched a life-threatening attack with a *farsa* (battle-axe) on a BJP councilor who was intervening to break up a fight; the councilor sustained a head injury, and the accused has fled, with the police currently searching for him.

झगड़ा छुड़ाने बीच बचाव कर रहे भाजपा पार्षद से नशे में धुत युवक ने फरसे से किया जानलेवा हमला, सिर में आई चोट, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

रायगढ़ : वार्ड में लोगों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे भाजपा जनप्रतिनिधि पर नशे में धुत युवक ने जानलेवा हमला कर दिया. आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए पार्षद को जान से मारने की धमकी दी और लोहे की धारदार वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया. मामले में थाना जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड नम्बर 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाकर जा रहे थे. इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होते देख वे विवाद शांत कराने के लिए मौके पर पहुंचे.
बताया जा रहा है कि वहां कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था. पार्षद विजय चौहान ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया तो आरोपी भड़क गया. दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने “तुम बीच में क्यों आ रहे हो, वार्ड के पार्षद बनते हो” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी.
आरोप है कि इसके बाद कमल सारथी ने हत्या करने की नीयत से अपने हाथ में रखी लोहे की धारदार वस्तु से विजय चौहान के सिर पर वार कर दिया. जिससे उन्हें चोट आई
घटना के बाद पार्षद के पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने कमल सारथी के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है.
वहीं उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने देर रात कई स्थानों पर दबिश दी. लेकिन वह फरार है. पुलिस उसकी पतासाजी में संभावित ठिकाने में दबिश दे रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?