फंदे पर मिली उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे 30 वर्षीय लॉ छात्र की लाश, नहीं मिला सुसाइड नोट, सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

Body of 30-year-old law student practicing at the High Court found hanging; no suicide note recovered; family in shock; police investigating.

फंदे पर मिली उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहे 30 वर्षीय लॉ छात्र की लाश, नहीं मिला सुसाइड नोट, सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : मंगला क्षेत्र के गंगानगर फेज-2 में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब सौरभ सोनवानी उम्र 30 साल का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला. सौरभ लॉ का छात्र होने के साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था. इस घटना से परिजन सदमे में हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. खुदकुशी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है.
परिजनों के मुताबिक, सुबह काफी देर तक सौरभ के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने बलपूर्वक दरवाजा तोड़ा. अंदर का मंजर देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। सौरभ फंदे पर लटका हुआ मिला.
घटना की खबर फौरन डायल-112 को दी गई. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. सौरभ के मामा ने बताया कि वह घर का सबसे बड़ा लड़का था और परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ वकालत के कामकाज में भी हाथ बंटाता था। अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. खुदकुशी के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?