सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन मिलेंगी स्कूली विद्यार्थियों की टीसी, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर के नजदीक केंद्रों से कर सकेंगे आवेदन

School students' transfer certificates (TCs) will now be available online through the 'Seva Setu' portal, sparing them the need to make rounds of government offices; applications can be submitted at centers located close to their homes.

सेवा सेतु पोर्टल से अब ऑनलाइन मिलेंगी स्कूली विद्यार्थियों की टीसी, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर के नजदीक केंद्रों से कर सकेंगे आवेदन

रायपुर : शासन के निर्देशानुसार जिले में भी शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और अहम पहल की जा रही है. अब स्कूली छात्र-छात्राओं को ट्रांसफर प्रमाण पत्र (टीसी) लेने के लिए विद्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए टीसी जारी करने की प्रक्रिया को सेवा सेतु पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जा रहा है. इस नई व्यवस्था से आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र जारी होने तक का सिस्टम ज्यादा आसान और सरल होगा. इस मामले में जिले के स्कूलों के प्राचार्यों को स्पेशल ट्रेनिंग दिया गया.
ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर मिथलेश देवांगन ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थी या  उनके अभिभावक अपने नजदीकी किसी भी सेवा सेतु केंद्र में जाकर स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसके बाद संबंधित विद्यालय द्वारा आवेदन का परीक्षण किया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर ऑनलाइन जरिए टीसी जारी की जाएगी. इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रमाण पत्र के लिए बार-बार विद्यालय जाने और अनावश्यक भागदौड़ करने से मुक्ति मिलेगी.
नौकरी, व्यवसाय या अन्य कारणों से दूसरे स्थान पर जाने वाले परिवारों के बच्चों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी होगी. कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्राचार्यों को नई व्यवस्था की पूरी जानकारी रखने और इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं का लाभ विद्यार्थियों और अभिभावकों तक आसानी से पहुंचना चाहिए. सेवा सेतु पोर्टल के जरिए टीसी जारी होने से समय की बचत के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb