छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में छलका शराबियों का दर्द, बोले- साहब! ठंडी बीयर नहीं मिलती, दुकानदार चेहरा देखकर दे रहा शराब, ओवररेटिंग का भी आरोप

Alcoholics expressed their anguish during the Chhattisgarh government's Good Governance Festival, saying, "Sir! Cold beer is unavailable, shopkeepers are selling liquor based on their faces, and there are also allegations of overrating."

छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में छलका शराबियों का दर्द, बोले- साहब! ठंडी बीयर नहीं मिलती, दुकानदार चेहरा देखकर दे रहा शराब, ओवररेटिंग का भी आरोप

जशपुर/बगीचा : छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में इन दिनों गांव-गांव से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं. कहीं सड़क की मांग है, कहीं बिजली-पानी की शिकायत.. लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के बगीचा में जो आवेदन पहुंचा. उसने शिविर में मौजूद लोगों को कुछ पल के लिए चौंका दिया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला के कुछ लोगों ने आबकारी व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई और कहा “जब दाम पूरे लिए जा रहे हैं तो सुविधा आधी क्यों?”
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दुकान पर कई बार ग्राहकों को उनकी उम्मीद के मुताबिक सुविधा नहीं मिलती है. आरोप है कि अच्छी क्वालिटी की शराब आसानी से उपलब्ध नहीं होती है. जबकि कुछ ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाती है.
“रेट कुछ… बिल कुछ?”
शिकायत में यह भी दावा किया गया कि कई बार ग्राहकों को मौखिक रूप से एक कीमत बताई जाती है. लेकिन बिल में अलग राशि दिखाई देती है. साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि ठंडी बियर उपलब्ध कराने के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे मांगे जाने जैसी स्थिति बनती है. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है और प्रशासनिक जांच बाकी है.
गर्मी में ठंडी बियर की मांग बनी मुद्दा
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दुकान में फ्रीजर होने के बावजूद कई बार ग्राहकों को ठंडी की जगह सामान्य तापमान वाली बियर दी जाती है. इसी बात को लेकर नाराज लोग सुशासन तिहार शिविर तक पहुंचे और लिखित आवेदन सौंपा.
“चेहरा देखकर सेवा” का भी आरोप
आवेदन में एक और आरोप सामने आया कुछ लोगों का कहना है कि दुकान में सभी ग्राहकों को समान अनुभव नहीं मिलता है. आरोप लगाया गया कि परिचित ग्राहकों को जल्दी और पसंद का सामान उपलब्ध कराया जाता है. जबकि बाकी ग्राहकों को इंतजार करना पड़ता है.
शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेने और जांच कराने का भरोसा दिया है. अगर जांच में किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है. फिलहाल सुशासन तिहार का यह मामला इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और लोगों की नजर अब जांच रिपोर्ट पर टिकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t