युवक की संदिग्ध मौत, घर में मिली लाश, 2 दिन पहले मारपीट, परिजन बोले- शिकायत पर ध्यान देती पुलिस तो बच जाती जान, हत्या की आशंका पर लोगों का प्रदर्शन

A young man died under suspicious circumstances, his body was found in his home after a fight two days earlier. Family members claim the police would have paid attention to the complaint and the man's life could have been saved. Public protests over suspected murder.

युवक की संदिग्ध मौत, घर में मिली लाश, 2 दिन पहले मारपीट, परिजन बोले- शिकायत पर ध्यान देती पुलिस तो बच जाती जान, हत्या की आशंका पर लोगों का प्रदर्शन

दुर्ग : दुर्ग जिले के GRP थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. पुरानी भिलाई के पुरैना स्टोर पारा क्षेत्र में युवक का शव उसके ही घर में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. जीआरपी ने इस मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक  स्टोर पारा का रहने वाला मृतक नसरू सोना उम्र 29 साल बुधवार रात तक सामान्य रूप से अपने घर के आसपास देखा गया था. बुधवार रात भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए थे. लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला. घटना की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए और पुलिस को खबर दी गई.
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 19 मई की रात चौक के पास 4 से 5 युवकों ने मृतक के साथ मारपीट की थी. उनका कहना है कि उसी घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई. कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई हो सकती है. खबर मिलने पर GRP थाना प्रभारी श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक संदेही युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. जैसे ही पुलिस उसे लेकर थाने जा रही थी. स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस वाहन को घेर लिया.
इस दौरान भीड़ ने हिरासत में लिए गए युवक के साथ मारपीट करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने हालात को कंट्रोल करते हुए किसी तरह उसे सुरक्षित थाने पहुंचा दिया. मौके पर तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया. शुरुआती जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि युवक की मौत ज्यादा शराब सेवन और उल्टी की वजह से हुई हो सकती है. हालांकि पुलिस ने कहा कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. पुलिस मारपीट और हत्या की आशंका सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t