पानी में मिली मजदूर की लाश, दोस्त निकला हत्यारा, शराब पीने के बाद पैसों को लेकर हुआ विवाद, सिर पर पत्थर मारकर हत्या, आरोपी कैलाश गिरफ्तार
Laborer's body found in water, friend turned out to be the murderer, dispute over money after drinking alcohol, murder by hitting on the head with a stone, accused Kailash arrested
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले के ग्राम जाताघर्रा निवासी मजदूर मानसिंह वल्के की हत्या के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मानसिंह का शव पुलिया के पास पानी में संदिग्ध अवस्था में मिला था. आरोपी ने सिर पर किसी ठोस वस्तु से वार कर उसकी हत्या की थी. पुलिस ने आरोपी कैलाश बिसेन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की.
मिली जानकारी के मुताबिक धमधा थाना पुलिस ने बताया कि घटना ग्राम जाताघर्रा और कन्हारपुरी के बीच निर्माणाधीन पुल के पास 18 जुलाई को मजदूर मानसिंह वल्के का शव पानी भरे गड्ढे में संदिग्ध हालत में मिला. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया.
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में सिर पर ठोस वस्तु से गंभीर चोट लगने की वजह से मौत होना पाया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में मृतक के साथी कैलाश बिसेन पर शक हुआ. जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस ने बताया कि 17 जुलाई की रात दोनों शराब के नशे में थे और झोपड़ी में दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया. हाथापाई के दौरान आरोपी कैलाश ने पास रखे पत्थर से मानसिंह के सिर पर जानलेवा वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी कैलाश बिसेन उम्र 40 साल निवासी मध्य प्रदेश बालाघाट ग्राम पिपरटोला को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
मृतक मानसिंह वल्के दुर्ग जिला के धमधा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल पर के नीचे काम करने के लिए पिछले कुछ दिनों से आया हुआ था. घटना के दिन शराब पीने के बाद मृतक और आरोपी पैसे की लेने देन को लेकर वाद विवाद हुआ था. वाद विवाद के बीच दोनो में मारपीट के इसी दौरान आरोपी ने लकड़ी से सिर पर वार कर फरार हो गया था. आरोपी दूसरे दिन भी घटनास्थल पर मौजूद था. जैसे ही मृतक की मरने की जानकारी लगी वहां से भागने की फिराक में था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत के सामबे पेश कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



