मामूली विवाद बना जानलेवा, लाठी से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, पानी टंकी की सीढ़ियों में मिली लाश, गांव में शोक और दहशत का माहौल

A minor dispute turned fatal, a young man was attacked with a stick and killed, his body was found on the stairs of a water tank, leaving the village in mourning and panic.

मामूली विवाद बना जानलेवा, लाठी से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, पानी टंकी की सीढ़ियों में मिली लाश, गांव में शोक और दहशत का माहौल

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिला में  में पानी टंकी की सीढ़ी पर सोने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक की जान ले ली। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने लाठी से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सीपत थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे को ग्राम सेलर के बरभाठा स्थित पानी टंकी की सीढ़ी में युवक की लाश पड़ी थी. जिसकी पहचान लोगों ने राजू धुरी पिता स्व सीताराम धुरी उम्र 32 साल के रूप में की. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.
जांच के दौरान युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोंट के निशान मिले। लिहाजा हत्या की आशंका जताते हुए लोगों से पूछताछ की. इसके साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
शार्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की. तब पता चला कि संदेही अनिल केंवट उम्र 40 साल पिता रामकुमार केंवट पानी टंकी के ऊपर रेलिंग में सोता था. इस पर पुलिस ने अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
उसने बताया कि रात करीब 9 बजे वो खाना खाने के बाद टंकी की रेलिंग पर सोने पहुंचा. तो वहां राजू धुरी सो गया था. जिसे उसने जाने के लिए बोला और अपनी जगह सोने के लिए मना किया.
इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. तभी अनिल ने राजू धुरी पर बांस के डंडे से हमला किया और उसने अपने पास रखे बांस के डंडे से उसके सिर पर हमला किया. जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी युवक के जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले की आगे जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB