रेलवे भर्ती में रिश्वत का खेल, नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते महिला टीटीई समेत दो कर्मचारी गिरफ्तार, CBI जांच में कई और खुलासों के संकेत

Bribery racket in railway recruitment; two employees, including a female TTE, arrested for accepting bribes in the name of providing jobs; CBI investigation hints at more revelations.

रेलवे भर्ती में रिश्वत का खेल, नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेते महिला टीटीई समेत दो कर्मचारी गिरफ्तार, CBI जांच में कई और खुलासों के संकेत

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में CBI की टीम ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. CBI ने रेलवे के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में DMS जे. राजशेखर और महिला टीटीई रामा लक्ष्मी शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपियों पर रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला अभ्यर्थी से रिश्वत मांगने का आरोप है। CBI ने कार्रवाई करते हुए दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपियों के पास से 5 लाख रुपए नगद भी बरामद किए हैं.
बताया जा रहा है कि महिला अभ्यर्थी से नौकरी लगवाने के बदले मोटी रकम की मांग की गई थी. शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद CBI ने दोनों कर्मचारियों को कोर्ट में पेश किया. जहां से अदालत ने उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर CBI को सौंप दिया है. अब 19 मई तक CBI दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी और यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. CBI की इस कार्रवाई के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है.
रेलवे भर्ती रिश्वत मामला सामने आने के बाद युवाओं और अभ्यर्थियों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि नौकरी के नाम पर रिश्वतखोरी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का मानना है कि ऐसे मामलों से भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है.
वहीं रेलवे विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. फिलहाल CBI की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t