बारात से लौटते वक्त पिकअप से नीचे उतरने को कहा तो मारा चाकू, बीच-बचाव करने आए युवक पर भी हमला, हत्या का आरोपी सुधीर गिरफ्तार

When asked to get off the pickup while returning from the wedding procession, he stabbed the man, also attacked a youth who came to intervene, and Sudhir, the accused of murder, was arrested.

बारात से लौटते वक्त पिकअप से नीचे उतरने को कहा तो मारा चाकू, बीच-बचाव करने आए युवक पर भी हमला, हत्या का आरोपी सुधीर गिरफ्तार

मुंगेली : मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैतलपुर में बारात से लौटते समय हुए हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रूपेश कुमार प्रधान निवासी ग्राम सरवन देवरी, थाना रतनपुर जिला बिलासपुर ने 9 मई 2026 को थाना सरगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 8 मई की रात अपने गांव से बलराम यादव की बारात में ग्राम घुठिया गया था. शादी के प्रोग्राम के बाद कुछ बाराती पिकअप वाहन से वापस लौट रहे थे.
इसी दौरान बैतलपुर के पास पिकअप वाहन के केबिन में बैठे सुधीर केवट और रवि वर्मा को नीचे उतरने के लिए लक्ष्मी प्रसाद प्रधान ने कहा. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी सुधीर केवट ने चाकू से लक्ष्मी प्रसाद प्रधान के पेट में हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बीच-बचाव करने आए सूरज कश्यप पर भी आरोपी ने चाकू से हमला किया. जिसमें वह घायल हो गया. इस वारदात में बीच बचाव करने वाला रूपेश कुमार भी चोटिल हुआ.
घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी प्रसाद प्रधान की मौत हो गई. जबकि घायल सूरज कश्यप का इलाज जारी है. वारदात के बाद थाना सरगांव में धारा 296, 103(1), 109 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इस मामले में साइबर सेल और थाना सरगांव पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और मुख्य आरोपी को गौरेला चर्च के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
आरोपी
सुधीर केवट पिता रामावतार उम्र 20 साल निवासी लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t