धान के बाद अब खाद का भी डिजिटल टोकन! मोबाइल से होगी बुकिंग, बिना स्मार्टफोन वाले किसानों को कैसे मिलेगा उर्वरक, Step-by-Step जानिए डिटेल

After paddy, now a digital token system for fertilizers too! Book via mobile—here’s a step-by-step guide, including how farmers without smartphones can obtain fertilizer.

धान के बाद अब खाद का भी डिजिटल टोकन! मोबाइल से होगी बुकिंग, बिना स्मार्टफोन वाले किसानों को कैसे मिलेगा उर्वरक, Step-by-Step जानिए डिटेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों को रासायनिक खाद के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. धान खरीदी में टोकन व्यवस्था के बाद अब किसान मोबाइल के माध्यम से खाद की बुकिंग भी कर सकेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से लागू नई उर्वरक वितरण प्रणाली के तहत किसानों को ‘फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल’ (Framework For Fertilizer Sale) मोबाइल ऐप पर पंजीयन करना होगा। खाद की बुकिंग के बाद मोबाइल पर जारी टोकन दिखाकर किसान संबंधित बिक्री केंद्र से ख्हाड़ मिलेगा.
किसानों को गूगल प्ले स्टोर से ‘Framework For Fertilizer Sale’ मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा. पंजीयन पूरा होने के बाद किसान अपनी जरुरत के मुताबिक खाद की बुकिंग कर सकेंगे. बुकिंग प्रक्रिया पूरी होते ही मोबाइल पर डिजिटल टोकन जारी होगा. इसी टोकन के आधार पर संबंधित उर्वरक बिक्री केंद्र से खाद मिलेगी.
मोबाइल से खाद की बुकिंग कैसे करें?
1. गूगल प्ले स्टोर से Framework For Fertilizer Sale मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.
2. ऐप में अपना पंजीयन पूरा करें.
3. फसल की जरूरत के मुताबिक उर्वरक की बुकिंग करें.
4. बुकिंग पूरी होने पर मोबाइल में डिजिटल टोकन प्राप्त करें.
5. संबंधित बिक्री केंद्र पर टोकन (क्यूआर कोड) दिखाकर खाद प्राप्त करें.
बिना स्मार्टफोन वाले किसानों को कैसे मिलेगा उर्वरक
जिन किसानों के पास स्मार्टफोन नहीं है. वे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या नजदीकी सहकारी समिति / बिक्री केंद्र के जरीए उर्वरक ले सकते हैं. बस बुकिंग और सत्यापन का तरीका बदलता है.
साथ रखने योग्य दस्तावेज
• आधार कार्ड (बायोमेट्रिक या OTP सत्यापन के लिए)
• भूमि का विवरण (खसरा/बी-1, ऋण पुस्तिका या फार्मर आईडी)
• सक्रिय मोबाइल नंबर (सूचना/OTP के लिए)
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb