धमतरी के जंगल से मिला दो दिन से लापता युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, गांव में शोक और दहशत का माहौल

The body of a young man missing for two days was found in the Dhamtari forest, sparking a sensation in the area, with police investigating and an atmosphere of grief and panic in the village.

धमतरी के जंगल से मिला दो दिन से लापता युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, गांव में शोक और दहशत का माहौल

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है. जहां दो दिन से लापता युवक पुनुराम मंडावी का शव फुटहामुड़ा के जंगल में मिला. युवक के लापता होने और शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. लेकिन मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. खबर फैलते ही गांव में शोक और चिंता का माहौल बन गया. यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुनुराम मंडावी माकरदोना गांव का रहने वाला था. वह दो दिन पहले घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. शुरू में परिवार ने सोचा कि वह कहीं काम से गया होगा. लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो चिंता बढ़ गई. फिर गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू हुई. जिसके बाद जंगल में उसका शव मिलने की खबर आई.
परिवार और ग्रामीणों की खोज के दौरान पुनुराम का शव फुटहामुड़ा के जंगल में मिला. इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. ताकि मौत की असल वजह पता चल सके.
पुलिस ने बताया कि मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है. लेकिन अभी किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. ताकि युवक के आखिरी समय की गतिविधियों का पता लगाया जा सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की दिशा तय होगी. इस बीच परिवार वाले गहरे सदमे में हैं और गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग जल्द से जल्द मामले का खुलासा चाहते हैं ताकि सच सामने आ सके.
जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि पुनुराम मंडावी का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. उन्होंने कहा कि शव फुटहामुड़ा जंगल में मिला था और मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी. डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है और रिपोर्ट जल्द पुलिस को सौंप दी जाएगी.
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत हादसा है. खुदकुशी या कोई और वजह है. आसपास के इलाकों में भी जांच जारी है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t