गर्भवती के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का औजार, शरीर पर मिले 16 घाव, हैवान पति की करतूत से मां-गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, आरोपी प्रदीप फरार

A pregnant woman was found with an iron implement inserted into her private parts, 16 wounds were found on her body, and the husband's cruel act resulted in the death of the mother and her unborn child. Accused Pradeep is absconding.

गर्भवती के प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे का औजार, शरीर पर मिले 16 घाव, हैवान पति की करतूत से मां-गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, आरोपी प्रदीप फरार

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी वारदात सामने आई है. जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. यहां एक युवक ने अपनी ही तीन महीने की गर्भवती पत्नी के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं. नाजुक हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों की मौत हो चुकी थी. वारदात के बाद आरोपी पति शव को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर के पास भिठीकला गांव में रहने वाली 23 वर्षीय हीराबाई अगरिया के साथ उसके पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि पति प्रदीप अगरिया ने पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रेती (औजार) डाल दिया. जब वह बेसुध हो गई, तब उसे घसीटते हुए घर से बाहर निकाला. पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में घर के कमरे और दरवाजे के पास खून जमा मिला. घर के अंदर सामानों पर भी खून के छींटे पाए गए. जिससे साफ है कि वारदात बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दी गई.
वारदात के बाद आरोपी पत्नी को बाइक में बांधकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा. वहां उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हुई है. हालांकि जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जैसे ही मौत की पुष्टि हुई. आरोपी मौके से फरार हो गया और शव अस्पताल में ही छोड़ दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले की क्रूरता को उजागर कर दिया. महिला के शरीर पर करीब 16 से 18 गंभीर चोटों के निशान पाए गए. वह तीन महीने की गर्भवती थी. जांच में पता चला कि, बहुत ज्यादा खून बहने और गंभीर चोटों की वजह से उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक उसे अंदरूनी इतनी गंभीर चोटें पहुंचाई गईं कि उसकी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान बचाना संभव नहीं था.
इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपति के बच्चे भी घर पर मौजूद थे. उनकी पांच साल की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मां के साथ मारपीट की. बच्चे डर के मारे सहमे रहे और किसी तरह मदद की गुहार लगाते रहे. लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी.
बताया जा रहा है कि हीराबाई और प्रदीप ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था. उनके चार बच्चे हैं. जिनमें दो जुड़वा बच्चे भी शामिल हैं. परिजनों के मुताबिक आरोपी पति अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था और पहले भी हिंसा की घटनाएं सामने आ चुकी थीं.
सरगुजा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई है. जो फरार आरोपी की तलाश में जुटी है. घटनास्थल से मिले सबूतों और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t