डीईओ साहू के निलंबन की मांग को लेकर शिक्षा व्यवस्था की निकाली शवयात्रा, सूरजपुर में प्रदेश की बदहाली के खिलाफ NSUI ने किया प्रदर्शन

A funeral procession of the education system was taken out demanding the suspension of DEO Sahu, NSUI protested against the plight of the state in Surajpur

डीईओ साहू के निलंबन की मांग को लेकर शिक्षा व्यवस्था की निकाली शवयात्रा, सूरजपुर में प्रदेश की बदहाली के खिलाफ NSUI ने किया प्रदर्शन

डीईओ साहू के निलंबन की मांग को लेकर NSUI ने शिक्षा व्यवस्था की निकाली शवयात्रा

बिलासपुर : सोमवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू के निलंबन की मांग को लेकर शिक्षा व्यवस्था की शव यात्रा निकालकर कलेक्टोरेट घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि बिलासपुर में कई ऐसे विद्यालय हैं जहां विद्यार्थियों से फीस के नाम पर मोटी रकम तो वसूल की जा रही है लेकिन छात्रों को न तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है. न बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है.
बिलासपुर के गली मुहल्ले में बिना मान्यता के अवैध तरीके से स्कूल संचालित किए जा रहे हैं. बिलासपुर का शिक्षा का स्तर दिन रोजाना नीचे गिरते जा रहा है. साथ ही बिलासपुर जिले में संचालित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल जो बिना सीबीएसई मान्यता के पाठ्यक्रम, मूल्यांकन और परीक्षा का आयोजन सीबीएसई के आधार पर कर रहा है. महर्षि यूनिवर्सिटी तथा महर्षि शिक्षा संस्थान में डीएलएड पाठ्यक्रम का संचालन दो अलग-अलग संस्था के नाम पर एक ही भूमि भवन और प्राध्यापकों के दस्तावेजों के आधार पर कूटरचित दस्तावेज पेश कर भ्रामक तरीके से मान्यता लेकर अवैध तरीके से डीएलएड पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है.
रंजीत सिंह ने बताया कि इसी महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलपति जो अपने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पदस्थ हैं. जिस पर जांच और कड़ी कार्यवाही करने के लिए एनएसयूआई द्वारा कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस अधीक्षक के साथ ही कई शासकीय कार्यालयों में इस बारे में अनेकों लिखित शिकायत ज्ञापन, धरना प्रदर्शन और आंदोलनों के माध्यम से कार्यवाही की मांग की जा चुकी है. लेकिन शासन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगा है.
जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के एक साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ बदहाल होने का नारा देते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी जिन पर आय से ज्यादा संपत्ति का मामला दर्ज है डीईओ के कवर्धा तथा बिलासपुर निवास में दसों करोड़ों रुपए की संपत्ति बरामद की गई है. जो डीईओ द्वारा अवैध संस्थाओं से मिलीभगत कर रुपए लेकर कमाई गई रकम है. उसके बावजूद भी प्रदेश की सरकार द्वारा इस विषय पर कोई भी जांच या कार्यवाही नहीं की जा रही है. भ्रष्टाचारी जिल शिक्षा अधिकारी टी आर साहू अपने कुर्सी पर दीमक की तरह जमे हुए हैं.
जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदेश सरकार के सर्वोच्च पदों पर पदस्थ प्रमुख नेता के साथ रिश्तेदारी होने का धौंस जमाया जाता है. साथ ही डीईओ साहू का कहना है कि जब तक मैं खुद न चाहूं मुझे कोई भी नहीं हटा सकता है और संस्थाओं से लिए जाने वाले रुपए यहां से लेकर ऊपर तक पहुंचाया जाता है.
रंजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा की गई बिलासपुर के शिक्षा की बदहाल और लचर हालत की शव यात्रा कलेक्टोरेट तक निकाल कर टी आर साहू को निलंबित करने की मांग की है.
साथ ही राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रंजीत सिंह ने कहा कि दिए गए ज्ञापन के प्रत्येक बिंदुओं में कार्यवाही की मांग की है. चाहे वह डीईओ के आय से ज्यादा संपत्ति का मामला हो जिस पर डीईओ के निलंबन की मांग हो. महर्षि शिक्षा संस्थान या श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की अनियमितताओं पर जांच हो. सभी बिंदुओं पर जांच समिति बनाकर कड़ी कार्यवाही की जाने की मांग की है.
इसके साथ ही रंजीत सिंह ने 20 दिन के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर कहा कि हमें जेल जाने से डर नहीं लगता लेकिन बिलासपुर में शिक्षा का व्यापारीकरण होगा और डीईओ को नहीं हटाया जाता है तो हजारों एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय के सामने चक्काजाम करने की चेतावनी दी है.
शव यात्रा में जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के साथ प्रदेश सचिव लोकेश नायक, बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष विक्की यादव,जिला उपाध्यक्ष सुमित शुक्ला, जिला महासचिव शुभम जायसवाल,जिला महासचिव शिवांश पाठक,जिला महासचिव प्रवीण साहू, महासचिव सुबोध नायक, जिला सचिव उमेश चंद्रवंशी,पुष्कर पाल, सुप्रीत बनर्जी, मयंक पाण्डेय,शिवांश शुक्ला, वैभव शर्मा, कान्हा कौशिक ,जफर मेमन, चंद्रप्रकाश साहू, भरत साहू, पुष्पराज यादव, अतुलेश नायक, राकेश तिवारी, चंद्रकिशोर सोनवानी, विकास पटेल, तरुण,अंश बाजपाई, राज पटेल, योगेश साहू, राहुल यादव, मयंक, यशवंत, बिट्टू, लोकनाथ राजपूत, आशीष पटेल, मनोज, अश्विन लकड़ा, अशोक, पप्पू मिश्रा, दीपक नायक ,दया, अजय पटेल, मुकेश साहू आदि सैकड़ों की तादाद में एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

सूरजपुर में प्रदेश की बदहाली के खिलाफ NSUI ने किया प्रदर्शन

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के एक वर्ष की बदहाली के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयुआई के निर्देशानुसार एक साल छत्तीसगढ़ बदहाल कार्यक्रम के तहत एनएसयुआई के जि़लाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में पैदल मार्च कर अग्रसेन चौक में बड़े ही आक्रोश के साथ छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.
आकाश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जब से सरकार में आयी है तब से प्रदेश के युवा और ज़्यादा बेरोज़गार होते जा रहे हैं. महिलायें असुरक्षित हैं. किसान दर-दर भटक रहे हैं. और प्रदेश की जनता काफ़ी परेशान नज़र आ रही है. यह सरकार छात्र विरोधी सरकार है प्रदेश के कालेज,स्कूलों में छात्रो के लिये किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है. कालेज व स्कूलों में शिक्षक नहीं है. जिससे छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. भाजपा सरकार जब से आयी है तब से प्रदेश में अराजकता फैली हुई है. कानून व्यवस्था लचर नज़र आ रही है. प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं. इन्ही सब मुद्दों को लेकर एनएसयुआई द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.
इस दौरान जाकेश राजवाड़े, नरेन्द्र यादव,संदीप शर्मा, अमान राजा, हिमांशु सिंह, सैयद नदीम, अफ़रोज़ अंसारी, शिवम साहू, यश साहू ,मुस्तफ़ा ख़ान, नुमान अली, मनीष साहू, आकाश सिंह, जीशान अली, आशीष सिंह, आशीष साहू, वारिश अंसारी, हरिकेश साहू,संजय ठाकुर, संदीप सोनवानी, प्रियांश तिवारी, कुलदीप दूबे, अजीत यादव, आदित्य विश्वकर्मा, प्रत्युष सिंह, सिकन्दर अली,यंशु सोनवानी, असरफ़ राजा, इमरान अंसारी, गोपेस,अभिजीत सील,अजीत, हर्ष माँझी, छोटू, अकरम,जैनुल, ज़ाहिद राजा, इंजामूल हक, आकाश विश्वकर्मा, कार्तिक सिंह, नावेद अली, विपिन साहू और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI