छत्तीसगढ़ की गुफा में शोध के दौरान मधुमक्खियों का हमला, साइंटिस्ट-रिसर्चर और वनकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती, मौके पर मची अफरा-तफरी

A bee attack occurred during a research project in a Chhattisgarh cave, injuring a scientist, researcher, and forest worker and hospitalizing them. Chaos ensued at the scene.

छत्तीसगढ़ की गुफा में शोध के दौरान मधुमक्खियों का हमला, साइंटिस्ट-रिसर्चर और वनकर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती, मौके पर मची अफरा-तफरी

रायगढ़ : ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल सिंघनपुर गुफा में शोध करने पहुंचे रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के 4 शोधकर्ता और 1 वैज्ञानिक पर मधुमक्खियों के बड़े झुंड ने हमला कर दिया. इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें डायल 108 और वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर स्थित सिंघनपुर गुफा में अक्सर दूर-दराज से शोधकर्ता अध्ययन और शोध कार्य के लिए पहुंचते हैं. शनिवार को रायपुर की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पांच सदस्यीय टीम यहां शोध करने पहुंची थी. टीम में 1 वैज्ञानिक और 4 शोधकर्ता शामिल थे.
वन विभाग के कर्मचारियों के साथ टीम सिंघनपुर गुफा की पहाड़ियों पर चढ़कर शैल चित्रों का निरीक्षण कर रही थी. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
मधुमक्खियों के हमले में वैज्ञानिक डॉ. एस. डी ओटा, डॉ. स्मृद्धि उम्र 69 साल, ब्रम्हानंद धृतलहरे उम्र 27 साल,  डॉ. भाग्यश्री उम्र 30 साल, डॉ. सुमन पाण्डेय उम्र 35 साल, डॉ. निहारिका उम्र 36 साल और वन विभाग के रामझरना प्रभारी गितेश्वर पटेल और चौकीदार ईश्वर यादव घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और डायल 108 को खबर दी. इसके बाद वनकर्मियों और डायल 108 की टीम ने घायलों को स्ट्रेचर की मदद से पहाड़ी से नीचे उतारा और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t