शादी के दो दिन बाद दुल्हन को लेने पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला ये मेरी गर्लफ्रेंड, दूल्हे ने मांगा तलाक, दिखाए पर्सनल फोटो-वीडियो, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रिसेप्शन रद्द

Two days after the wedding, the boyfriend arrived to pick up the bride, claiming she was his girlfriend. The groom demanded a divorce, showing personal photos and videos. After the high-voltage drama, the reception was cancelled.

शादी के दो दिन बाद दुल्हन को लेने पहुंचा बॉयफ्रेंड, बोला ये मेरी गर्लफ्रेंड, दूल्हे ने मांगा तलाक, दिखाए पर्सनल फोटो-वीडियो, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद रिसेप्शन रद्द

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेंद्रगढ़ जिले में एक फूल दो माली के हालात बन गए. विवाह के महज दो दिन बाद दुल्हन का प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया. युवक ने परिवार के सामने दावा किया कि दुल्हन पिछले तीन साल से उसकी गर्लफ्रेंड है और दोनों लंबे समय से रिश्ते में हैं. उसने यह भी कहा कि उसके पास दोनों के साथ के फोटो और वीडियो मौजूद हैं. घटना के बाद ससुराल में जमकर हंगामा हुआ और मामला थाने तक पहुंच गया.
एक से प्रेम,दूसरे से शादी
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी नवीन कुमार एक किराना दुकान चलाता है. उसकी 6 मई को कोड़ा गांव की रहने वाली युवती से हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी. शादी के बाद 7 मई को दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची. घर में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं तभी मयूर अग्रवाल नाम का युवक वहां पहुंच गया। मयूर ड्राय फ्रूट्स का कारोबार करता है.
मयूर का दावा
मयूर ने परिजनों के सामने दावा किया कि उसका और दुल्हन का पिछले तीन साल से प्रेम संबंध है. उसने कहा कि वह युवती के बिना नहीं रह सकता. युवक की बात सुनते ही घर का माहौल गर्म हो गया. दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और विवाद चलता रहा. हंगामे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और युवक को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले जाया गया. थाने में देर रात तक दोनों परिवारों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका.
दूल्हे ने मांगा तलाक
पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। उसका कहना है कि अगर लड़की पहले से किसी दुसरे युवक के साथ रिश्ते में थी तो वह इस शादी को स्वीकार नहीं कर सकता. दूल्हे ने तलाक लेने की बात भी कही है.
रद्द हुआ रिसेप्शन
परिवार ने रिसेप्शन कार्यक्रम भी रद्द कर दिया. जिस रात घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं. उस रात दूल्हा-दुल्हन और प्रेमी थाने में मौजूद रहे. मामले को लेकर सिटी कोतवाली प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ़ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. दुल्हन को थाने से ही अपने मायके लौटना पड़ा. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई हैं.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि युवती पक्ष की तरफ से अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, जबकि दूल्हे द्वारा शिकायत दी गई है. हालांकि पुलिस की तरफ़ से अभी तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t