मोबाइल के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने को उतारा मौत के घाट, पीट-पीटकर ले ली जान, पुलिस ने आरोपी रामभरोस को किया गिरफ्तार
Son killed his son for not getting money for mobile, took his life by beating him, police arrested the accused Rambharos
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले से बाप-बेटे के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने पैसे नहीं देने पर अपने पिता की बेरहमी से पीट- पीटकर हत्या कर दी. आरोपी बेटे ने मोबाइल खरीदने के लिए 5 हजार मांगे थे. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरिहरपुर गांव के रिझनाबहार में मोबाइल लेने के लिए पैसे नहीं देने पर नाराज बेटे रामभरोस पण्डो ने अपने पिता से पांच हजार रुपये की मांग की. उसका कहना था कि वह मोबाइल खरीदना चाहता है. पिता ने जब इस मांग को पूरा करने से इन्कार कर दिया और उसे डांटते हुए थप्पड़ मार दिया. तो बेटे का गुस्सा आपा खो बैठा. पहले उसने पिता को जोर से धक्का दिया. जिससे वे जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद डंडे से लगातार हमला करते हुए उस निर्दयी बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा दिया.
वारदात की जानकारी मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामभरोस को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पिता-पुत्र के बीच पहले भी झगड़े होते रहे हैं. लेकिन इस बार मामला इतना गंभीर हो गया कि आखिरकार जानलेवा हिंसा में बदल गया.
गांव के लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश जताया है. ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना हमारे समाज में बढ़ते असहनशीलता और आधुनिकता की अंधी दौड़ का नतीजा है. सिर्फ मोबाइल जैसे भौतिक साधन की चाह में अगर कोई बेटा अपने जन्मदाता की हत्या कर दे, तो यह एक भयावह सामाजिक संकेत है, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, और लोग रिश्तों की इस टूटन पर गहरी चिंता जता रहे हैं.
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने भी इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक करार दिया है. उनका मानना है कि आज की युवा पीढ़ी तत्काल संतुष्टि, मोबाइल, ब्रांडेड सामान और सोशल मीडिया की चकाचौंध में इतनी खो चुकी है कि उसे मूल्य, अनुशासन और संवेदना का कोई भान नहीं रह गया है। परिवारों में संवाद की कमी, आपसी सम्मान का अभाव और गुस्से पर नियंत्रण की कमी ऐसे अपराधों को जन्म दे रहे हैं। प्रेमनगर पुलिस ने हत्या का मामला भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज कर लिया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी नशे का आदी था. या फिर इस हत्या के पीछे कोई और गहरी वजह भी छुपी हो सकती है. मोबाइल की मांग तो सामने आई है. लेकिन पुलिस अन्य मनौवैज्ञानिक, पारिवारिक और सामाजिक पहलुओं की भी जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



