तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने स्कूटी को मारी टक्कर, छोटी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई 24 वर्षीय विवाहिता की हादसे में मौत, पसरा मातम
A high-speed Pulsar bike collided with a scooter, killing a 24-year-old married woman who had come to her parents' home to attend her younger sister's wedding.
सूरजपुर/विश्रामपुर : विश्रामपुर क्षेत्र से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जहां छोटी बहन की शादी में शामिल होने मायके आई एक 24 वर्षीय विवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे के बाद जिस घर में शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल था. वहां अचानक मातम पसर गया. परिवार के लोग, जो कुछ घंटों पहले तक विवाह की रस्मों और खरीदारी में बीजी थे. अब इस असमय मौत से सदमे में हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका ज्योति प्रजापति पति भानु प्रजापति धरतीपारा की रहने वाली थी और अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने मायके देवनगर आई हुई थी. घर में शादी का माहौल था और सभी रिश्तेदार तैयारियों में जुटे हुए थे. ज्योति अपने भाई के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर देवनगर बाजार खरीदारी करने गई थी.
बताया जा रहा है कि परिवार शादी के लिए जरूरी सामान खरीदने की तैयारी में था. बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़ के बीच अचानक उनकी बाइक की टक्कर एक स्कूटी सवार से हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के पीछे बैठी ज्योति संतुलन खो बैठी और सड़क पर सिर के बल गिर पड़ी। सड़क पर फैली गिट्टी उसके सिर में जा धंसी. जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी तादाद में लोग वहां जमा हो गए.
स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से खून से लथपथ हालत में ज्योति को देवनगर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया. सूरजपुर जिला अस्पताल में भी ज्योति की हालत नाजुक बनी रही. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया. लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही ज्योति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. यह दुखद खबर परिवार तक पहुंची. शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



