19 वर्षीय युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लाठी और डंडा जब्त

A 19-year-old youth was beaten to death with sticks and clubs; the police took immediate action, arrested four accused and sent them to jail, and seized the sticks and clubs.

19 वर्षीय युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने लिया फौरन एक्शन, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, लाठी और डंडा जब्त

बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिला के सकरी थाना क्षेत्र में 19 साल के शेख इस्माईल के साथ लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट के बाद उसकी मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल लाठी और डंडा जब्त किया. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 11 सितंबर 2026 को मृतक की मां ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा शेख इस्माईल उम्र 19 साल 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे घर से निकला था. लेकिन वापस नहीं लौटा. रात करीब एक बजे उन्हें खबर मिली कि ग्राम लोखण्डी के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और लाठी-डंडों से मारपीट की है.
हमले में शेख इस्माईल के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. उसे डायल 112 की मदद से सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले में सकरी थाने में अपराध क्रमांक 839/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया. इलाज के दौरान 12 सितंबर को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में शेख इस्माईल की मौत हो गई. इसके बाद मामले में बीएनएस की धारा 103(2) और 324 जोड़ी गई.
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षय कुमार गढ़ेवाल उम्र 21 साल, प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम उम्र 29 साल, दिलीप कुमार निर्मलकर उम्र 32 साल और गोविंद पटेल उर्फ दौलत उम्र 22 साल को 13 सितंबर को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों से घटना में इस्तेमाल लाठी-डंडा भी जब्त किया गया है. चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?