धमतरी में खूनी वारदात : पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, नाबालिग आरोपी ने अर्जुनी थाना पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

Fatal incident in Dhamtari: Youth stabbed to death over an old rivalry; the incident has caused a sensation in the area. The minor accused surrendered at the Arjuni police station.

धमतरी में खूनी वारदात : पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, नाबालिग आरोपी ने अर्जुनी थाना पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

धमतरी : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेल में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. कंडेल निवासी पारसमणि साहू पर हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. वारदात के बाद नाबालिग आरोपी ने खुद अर्जुनी थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया है.
चाकू से हमला कर युवक की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम कंडेल निवासी मृतक पारसमणि साहू खाना खाने के बाद गोठान मैदान की तरफ़ टहलने के लिए निकला था. इसी दौरान विवाद हुआ. और नाबालिग लड़के ने चाकू से हमला किया. गले में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में लोग मौके पर जुट गए.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वारदात की खबर मिलने पर अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है. पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है.
हमलावर ने किया सरेंडर
पुलिस ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी. घटना के पीछे पुरानी रंजिश, विवाद या अन्य कारण होने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मामले से जुड़े सुराग जुटा रही थी. वारदात के बाद नाबालिग आरोपी ने खुद अर्जुनी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस जांच के और आरोपी के बयान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.
आरोपी की उम्र को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल
मृतक के परिजनों ने पुलिस के सामने आरोपी की कम उम्र और कद को लेकर शक जताया है. परिजनों ने मामले की गहराई से जांच कर असलियत सामने लाने की मांग की है. फिलहाल अर्जुनी पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?