पारिवारिक विवाद में आगबबूला हुआ भतीजा, सबके सामने काट दिया चाचा का गला, दादी से बहस करने पर मर्डर, पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी गिरफ्तार

Nephew, enraged over a family dispute, slit his uncle's throat in front of everyone; murder committed following an argument with his grandmother; accused, who had been evading the police, has been arrested.

पारिवारिक विवाद में आगबबूला हुआ भतीजा, सबके सामने काट दिया चाचा का गला, दादी से बहस करने पर मर्डर, पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में चाचा की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 21 महीने से फरार आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है. आरोपी ने दिसंबर 2024 में मामूली विवाद के बाद अपने चाचा के सिर पर लकड़ी के डंडे से हमला किया था. गंभीर चोटों के बाद चाचा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 2 दिसंबर 2024 को ग्राम बैगापारा पोलमी गांव निवासी फूलसिंह बैगा का अपने चाचा सुकलाल बैगा उम्र 55 साल से किसी सामान्य बात को लेकर विवाद हो गया था. 
विवाद बढ़ने पर फूलसिंह ने कथित तौर पर चाचा के साथ गाली-गलौज और धमकी देते हुए लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सुकलाल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
घटना की रिपोर्ट के आधार पर 3 दिसंबर 2024 को कुकदूर थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में जुर्म दर्ज किया गया. मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में BNS की धारा 117(2) भी जोड़ी.
इलाज के दौरान हुई चाचा की मौत
गंभीर चोटों से जूझ रहे सुकलाल बैगा की 17 दिसंबर 2024 की रात मौत हो गई. अगले दिन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि सिर पर डंडे से किए गए हमले में लगी चोटें ही मौत की वजह बनी. इसके बाद पुलिस ने मामले में BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी.
गिरफ्तारी से बचने छत्तीसगढ़ छोड़ गया था
चाचा की मौत के बाद आरोपी फूलसिंह बैगा फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही. लेकिन आरोपी बार-बार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बचता रहा.
सूचना तंत्र और तकनीकी साक्ष्य से मिला सुराग
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर कुकदूर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई. इसी दौरान पुलिस को पता चला कि फूलसिंह बैगा तेलंगाना के सांगारेड्डी जिले के बोंथापल्ली क्षेत्र में छिपकर रह रहा है.
तेलंगाना पहुंची पुलिस टीम, आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही कुकदूर पुलिस की टीम तेलंगाना रवाना हुई. स्थानीय स्तर पर पतासाजी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गुम्माडीडाला थाना क्षेत्र से पकड़ लिया. आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी फूलसिंह बैगा को 12 सितंबर को जेएमएफसी न्यायालय पंडरिया में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

दुसरा मामला
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के पनगांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद के बाद भतीजे ने अपने चाचा की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. दादी और चाचा के बीच हो रही कहासुनी के दौरान भतीजा गुस्से में आ गया और उसने अपने ही चाचा पर धारदार हथियार फरसी से हमला कर दिया. गले में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चाचा की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, घटना के बाद गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दादी और चाचा के बीच हो रहा था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात मृतक गुलाब सिंह का अपनी मां से किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हो रहा था. इसी दौरान उनका भतीजा दुर्गेश कुमार वहां पहुंच गया. दादी और चाचा के बीच चल रही बहस में दुर्गेश ने हस्तक्षेप किया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी अपना आपा खो बैठा.
अचानक आगबबूला हो गया
दादी और चाचा के बीच बहस होते देख भतीजा दुर्गेश कुमार अचानक आगबबूला हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दुर्गेश ने घर में रखी धारदार फरसी उठा लिया और चाचा गुलाब सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए. देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने फौरन इसकी खबर कोरबी चौकी पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस
खबर मिलते ही कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटनास्थल को सुरक्षित कर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने बारीकी से सबूत जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया. पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?