पति ने किया सुसाइड, नवविवाहिता पत्नी ने भी बाथरूम में लगाई फांसी, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर, परिवार और गांव में शोक और दहशत का माहौल

Husband commits suicide, newly married wife also hangs herself in bathroom, condition critical, referred to district hospital, family and village in mourning and panic

पति ने किया सुसाइड, नवविवाहिता पत्नी ने भी बाथरूम में लगाई फांसी, हालत नाजुक, जिला अस्पताल रेफर, परिवार और गांव में शोक और दहशत का माहौल

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पठारीडीह में सोमवार एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जिस से उसकी मौत हो गई. जिसके बाद मंगलवार को उसकी नवविवाहिता पत्नी ने भी पति की चिता जलते समय बाथरूम में फांसी लगाने का प्रयास किया. महिला की हालत नाजुक है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. इन दर्दनाक घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. परिवार और गांव में शोक और दहशत का माहौल फैल गया
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हितेश जायसवाल उम्र 24 साल पठारीडीह का निवासी था और रायपुर में जेसीबी मशीन चलाता था. करीब चार महीने पहले उसकी शादी तुलसी जायसवाल से हुई थी. शादी के बाद दोनों रायपुर में ही रह रहे थे.
युवक ने गांव में पहुंच कर नीम के पेड़ पर लगाई फांसी
सोमवार को हितेश बिना किसी को बताए गांव पहुंचा. उसने गांव की एक नर्सरी में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. ग्रामीणों ने उसे पेड़ पर झूलता देखा. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
युवक की पत्नी ने भी किया आत्महत्या का प्रयास
मंगलवार को हितेश का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. इस दौरान घर में मौजूद उसकी पत्नी तुलसी जायसवाल की मानसिक हालत बिगड़ गई. वह रोते हुए बाथरुम में चली गई और गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाने का प्रयास किया.
बाथरूम में फंदे से लटकी हुई थी तुलसी
तुलसी की मां भी वहीं मौजूद थीं. जब तुलसी काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई. तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया. कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने दरवाजा खोला और देखा कि तुलसी फंदे पर लटकी हुई थी. फौरन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया.
जिला अस्पताल रेफर किया गया इलाज जारी
मां की चीख सुनकर घर में मौजूद अन्य महिलाएं दौड़कर आईं और किसी तरह फंदा काटकर तुलसी को नीचे उतारा. अंतिम संस्कार में गए घर के पुरुषों को फौरन बुलाया गया और तुलसी को पलारी अस्पताल ले जाया गया. वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल तुलसी का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t