मामूली विवाद पर दो परिवारों में खूनी झड़प, कई लोग घायल,1 महिला की हालत नाजुक, पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A minor dispute led to a bloody clash between two families, injuring several people, leaving one woman in critical condition. Police arrested five accused, including a minor, and sent them to jail.

मामूली विवाद पर दो परिवारों में खूनी झड़प, कई लोग घायल,1 महिला की हालत नाजुक, पुलिस ने एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र के आवास पारा पेंडारी में मामूली विवाद ने उस समय खूनी रुप ले लिया जब पड़ोसियों ने एकजुट होकर एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे प्रार्थी राजा बघेल के परिवार के लोग घर के बाहर खड़े थे. तभी पड़ोस में रहने वाले अर्जुन, लक्ष्मण, दिलीप और सुमित्रा बघेल ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया. विरोध करने पर सभी आरोपी धारदार हथियार और लाठियों से लैस होकर आए और प्रार्थी के परिवार के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे.
इस हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी समेत कई लोग घायल हो गए. जिनमें उषा बघेल की हालत नाजुक है और उनका इलाज सिम्स अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और हमले में शामिल चार मुख्य आरोपियों सहित एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t