गरियाबंद में टीवी देखकर लौट रहे 10 वर्षीय मासूम बच्चे पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, चीख सुन दौड़े माता-पिता, हालत नाजुक, रायपुर रेफर
A leopard fatally attacked a 10-year-old boy returning from a TV show in Gariaband. His parents rushed to the scene after hearing his screams. His condition is critical and he has been referred to Raipur.
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला. कोदोबात्तर चट्टानपारा में 10 वर्षीय बच्चे धनेश कुमार पिता पुनूराम कमार पर तेंदुए ने बुरी तरह हमला कर दिया. बच्चा दूसरे के घर टीवी देखकर लौट रहा था. तभी यह घटना हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7 बजे जब धनेश कुमार पड़ोस के घर से टीवी देखकर घर लौट रहा था. तभी अचानक तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा. तेंदुए ने बच्चे के गले को चबा लिया. बच्चा बुरी तरह घायल हो गया.
माता-पिता ने चीख-पुकार सुनकर दौड़कर बच्चे को बचाने की कोशिश की. शुरुआत में परिवार को लगा कि कोई कुत्ता है. लेकिन जब जानवर बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ तो नजदीक पहुंचने पर पता चला कि यह एक तेंदुआ है. माता-पिता की हिम्मत से बच्चे को किसी तरह तेंदुए के मुंह से छुड़ाया गया.
बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया. बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



