धमतरी के सड़क हादसों में दो मौतें, ट्रैक्टर में जा टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल, हालत नाजुक, इधर पिकअप ने मारी टक्कर, एक की गई जान
Two people died in a road accident in Dhamtari. A bike collided with a tractor, killing a young man and injuring his companion, who was in critical condition. A pickup truck collided with another, killing one.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसोंमें दो युवकों की मौत हो गई. लगातार हुए इन हादसों से इलाके में शोक का लहर है. पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है.
पहला हादसा
मगरलोड थाना क्षेत्र में मेघा-छिपली मार्ग पर बाइक सवार युवक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर टकरा गए. इस हादसे में सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हो गया. मृतक लोकेश्वर यादव उम्र 32 साल ग्राम छिपनी का रहने वाला था.
बताया जा रहा है कि लोकेश्वर यादव अपने बड़े पिता के बेटे खेमलाल यादव के साथ सेन्हाभाठा स्थित एक राइस मिल में हमाली का काम करने गए थे. काम खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे. तभी रात करीब 9ः 30 बजे बंद पड़ी गुप्ता राइस मिल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक जा टकराई.
टकराने से सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
दूसरा हादसा
धमतरी जिले के मगरलोड-मेघा मुख्य मार्ग पर सुबह आमलीडीह निवासी यशवंत निषाद पिता दौलत राम उम्र 25 साल बाइक से जा रहा था. इसी दौरान सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति को बचाने की कोशिश में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. तभी पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन उसे रगड़ते हुए निकल गई. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और ज्यादा खून बहने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे सड़क किनारे पहुंचाया और डायल-112 और 108 एंबुलेंस को खबर दी. मौके पर पहुंची टीम ने युवक को स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड पहुंचाया. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
सड़क सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
लगातार हुए इन सड़क हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



