मैहर दर्शन करने गया परिवार, ताला लगाकर बाहर गया बेटा, जिंदा जलकर बुजुर्ग की गई जान, रुम हीटर बना मौत की वजह, देर से पहुंची फायर ब्रिगेड
A family went to visit Maihar, the son locked the house and went out, the elderly man died after being burned alive, the room heater became the cause of death, the fire brigade arrived late.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंद इलाके में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. एक मकान में भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग राजकुमार गुप्ता की जिंदा जलकर मौत हो गई. दरअसल हादसे के वक्त बुजुर्ग घर में अकेले थे. उनका बेटा जितेंद्र गुप्ता घर में ताला लगाकर कुछ सामान लेने बाहर गया हुआ था. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंद में एक घर में आग लग गई और इस आग में जिंदा जलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई. खबर के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी. वहीं पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है.
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह मृतक का बेटा (उरला स्थित एक रोलिंग मिल में काम करने वाला) जितेंद्र गुप्ता घर में ताला लगाकर द्युति करने गया था. घर के अन्य सदस्य उस समय मैहर दर्शन के लिए बाहर गए हुए थे. तभी घर में भीषण आग लग गई. आग के लगते ही बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गया और 70% तक झुलसकर मदद की गुहार लगाने लगा. चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसकी मदद की कोशिश की. मगर घर में ताला लगे होने के कारण वह अंदर नहीं जा पाए.
इधर खबर देने के बाद तकरीबन डेढ़ घंटे बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी. फायर ब्रिगेड के लेट होने पर स्थानीय निवासी भी नाराज हो गए और उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तो बुजुर्ग की जान बच सकती थी. फिलहाल पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर में आग रुम हीटर में शॉर्ट सर्किट या फिर किसी अन्य कारण से लगी होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



