जंगल में मिली बुजुर्ग की गर्दन कटी लाश, फैली सनसनी, कुल्हाड़ी बरामद, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

An elderly man's decapitated body was found in the forest, causing a sensation. An axe was recovered. Angry family members and villagers blocked the road by placing the body.

जंगल में मिली बुजुर्ग की गर्दन कटी लाश, फैली सनसनी, कुल्हाड़ी बरामद, गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

बलरामपुर-रामानुजगंज : बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिकापुर में 65 साल के बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई. बुजुर्ग का आधा गर्दन कटा हुआ शव घर से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बुजुर्ग गुरुवार को मवेशियों को चराने जंगल की तरफ गया था. लेकिन शाम को वह घर नहीं लौटा था. गुरुवार की रात शव मिलने के बाद पुलिस को खबर दी गई. पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिकापुर निवासी देवशरण यादव 65 साल गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे भैंस चराने जंगल की तरफ गया था. शाम होने पर जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की. परिजन ने भैंस को जंगल से लाया। लेकिन देवशरण यादव का कोई सुराग नहीं मिला.
इसके रात करीब 8 बजे दोबारा खोजबीन के दौरान जंगल में उसका गर्दन कटा हुआ शव पड़ा मिला. घटना की खबर मिलते ही रामचंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. रामचंद्रपुर थाना प्रभारी मनोज नवरंगी ने बताया कि मामला में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मालूम होता है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है. परिजन और ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर चक्काजाम कर दिया.
पुलिस का कहना है कि जांच करने के बाद जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा. घटना स्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर खून से सनी कुल्हाड़ी और चावल बरामद किए गए. इन सबूतों के आधार पर तंत्र मंत्र या जमीन विवाद या रंजिश जैसी संभावना के बारे में भी जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB