24 घंटों के भीतर दो युवकों की मौत, युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव, दुसरे मामले में जानलेवा हमला, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Two youths died within 24 hours, the body of a youth was found in suspicious circumstances, in the second case a deadly attack occurred, panic spread in the area, police engaged in investigation.
दुर्ग : भिलाई में पिछले 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई. जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला. जबकि नेवई थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले हुए जानलेवा हमले में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
पहला मामला
जामुल थाना क्षेत्र के राजधानी बार के पास बुधवार देर रात सोनू कुर्रे उम्र 38 साल का शव सड़क किनारे पड़ा मिला. वह गौतम नगर, सुपेला का निवासी था और मूल रूप से कोहका क्षेत्र का रहने वाला था. खबर मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. शुरुआती जांच में मृतक सोनू कुर्रे की पीठ पर खरोंच के निशान पाए गए हैं. पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में गिरने से उसे चोट लगी हो सकती है. जिससे उसकी मौत हुई. स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक सोनू नशे का आदी था. जिसके कारण उसकी पत्नी और बच्चे उससे अलग रहते थे.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. ताकि मौत की असल वजह का पता लगाया जा सके.
दूसरा मामला
दूसरी घटना नेवई थाना क्षेत्र की है, जहां एक हफ्ते पहले हुए जानलेवा हमले का मामला अब हत्या में बदल गया है. गंभीर रूप से घायल मुकेश टोडर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह घटना 27 मई की सुबह करीब 6 बजे हुई थी. मुकेश टोडर अपने घर के सामने मोटरसाइकिल पर बैठा था. तभी उसका पड़ोसी मनीष कुमार कोसरे लोहे का सब्बल लेकर आया और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर हमला कर दिया. इस मामले में आरोपी मनीष कुमार कोसरे पहले से ही जेल में है. मुकेश टोडर की मौत के बाद पुलिस अब आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है.
आरोप है कि मनीष ने मुकेश के सिर पर लगातार 10 से 12 बार वार किए. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चीख-पुकार सुनकर मुकेश की मां कुमारी टोडर, पत्नी साधना टोडर और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल मुकेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए भिलाई के स्पर्श हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया था. करीब एक हफ्ते तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 3 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
वारदात के बाद नेवई थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार दबिश दी और आखिरकार आरोपी मनीष कुमार कोसरे उम्र 29 साल निवासी विजय चौक, स्टेशन मरोदा को हिरासत में लिया.
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूल कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल
लोहे का सब्बल भी बरामद कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अब जबकि घायल युवक की मौत हो चुकी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ने की तैयारी कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



