गरियाबंद में तेज रफ्तार का कहर, पुलिया से टकराई बेकाबू बाइक, 37 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, वाहन क्षतिग्रस्त, इलाके में पसरा मातम

High speed wreaks havoc in Gariaband; uncontrolled bike collides with culvert, 37-year-old man dies on the spot, vehicle damaged, mourning spreads in the area.

गरियाबंद में तेज रफ्तार का कहर, पुलिया से टकराई बेकाबू बाइक, 37 वर्षीय युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, वाहन क्षतिग्रस्त, इलाके में पसरा मातम

गरियाबंद/अमलीपदर : गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. नयापारा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात अमलीपदर थाना क्षेत्र में नयापारा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा भिड़ी. टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक चालक ढेबगुड़ा निवासी भैयालाल सोनवानी उम्र 37 साल की मौके पर ही मौत हो गई. खबर मिलने पर अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की.
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतनी भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. सुबह घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, सड़क की हालत या किसी अन्य कारण से हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t