प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, गर्लफ्रेंड के घर हुई शराब पार्टी, विवाद के बाद बॉयफ्रेंड की संदिग्ध मौत, प्रेमिका के घर की छत पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Tragic end to a love story: a drinking party at the girlfriend's house, a dispute followed by the boyfriend's suspicious death, his body found on the roof of the girlfriend's home; police are investigating.
दुर्ग : अंजोरा चौकी क्षेत्र में शराब पार्टी के बाद एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा था. जहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे. सभी ने रात में साथ बैठकर शराब पी थी.
मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धांत दान सोमवार रात अपनी गर्लफ्रेंड अंजलीना तंवर के घर पहुंचा था. उस समय घर पर उसकी सहेली और अन्य दो लोग भी मौजूद थे. पार्टी के दौरान सिद्धांत और अंजलीना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान सिद्धांत ने अंजलीना को गाली दी. जिसके बाद उसने उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद सिद्धांत गुस्से में घर की छत पर चला गया.
कुछ देर बाद अंजलीना छत पर पहुंची तो सिद्धांत वहां बेसुध हालत में मिला. उसने युवक को होश में लाने की कोशिश की और CPR भी दिया. लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
मामले की खबर मंगलवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस को मिली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मौत की असल वजह साफ नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होने की उम्मीद है.
पुलिस ने घटना के समय घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक छत पर किन हालात में बेसुध हुआ और उसकी मौत कैसे हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



