हरेली के दिन खेत पूजा करने गए युवक का पेड़ पर लटकता मिला शव, इकलौते बेटे की मौत से मातम में बदली त्योहार की खुशियां, गांव में शोक की लहर
The body of a young man who had gone to worship his fields on the day of Hareli was found hanging from a tree; the festive joy turned to mourning following the death of the only son, and a wave of grief swept through the village.
गरियाबंद : हरेली तिहार के दिन मैनपुर थाना क्षेत्र के भाटीगढ़ गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एवन साय ध्रुवा उम्र 28 साल का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मिली जानकारी के मुताबिक एवन साय हरेली तिहार के मौके पर भेरवा डाली लेकर खेत में पूजा करने के लिए गया था. इसी दौरान किसी अज्ञात कारणों से उसने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी. हालांकि युवक ने यह कदम क्यों उठाया. इसकी वजह का फ़िलहाल खुलासा नहीं हो पाया है.
घटना की खबर मिलते ही मैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई और अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
मृतक घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



