2 लाख 65 हजार की चोरी का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, एक लाख 74 हजार का माल बरामद
Theft worth 2.65 lakh rupees revealed, police arrested three accused and sent them behind bars, goods worth 1.74 lakh rupees recovered.
धमतरी/मगरलोड : एसपी धमतरी निर्देशन में धमतरी पुलिस थाना नगरी को बड़ी कामयाबी मिली है. नगरी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए जेवर और नगदी रकम बरामद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मनोज कुमार जैन पिता स्व केवल चंद जैन निवासी वार्ड क्रमांक 10, लाइनपारा, नगरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अक्टूबर 2025 की रात को जैन मंदिर नगरी में भक्ति कार्यक्रम के दौरान पूरा परिवार करीब रात 9:30 बजे घर में चैनल गेट में ताला लगाकर कार्यक्रम देखने गया था.
रात करीब 11:30 बजे वापस आने पर देखा कि घर का गोदरेज और लाकर खुला हुआ था. जिसमें रखे 2,15,000 रूपये नगद, 1 चांदी का करधन, 8 जोड़ी चांदी की पायल और 1 चांदी का सिक्का कुल 2,65,000 रुपये) चोरी हो चुके थे. इस रिपोर्ट पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 47/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की खबर उर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ पर आरोपियों ने जुर्म करना कबूल किया.
आरोपियों से बरामदगी निम्नानुसार की गई
■ 1️⃣ तामेन्द्र यादव पिता दुलचंद यादव, उम्र 19 साल निवासी जंगलपारा, रानी दुर्गावती चौक, नगरी से –
चोरी किए गए चांदी के जेवर (करधन, 8 जोड़ी पायल, 1 चांदी का सिक्का) तथा 20,000 रूपये नगद कुल मूल्य 70,000 रुपये बरामद
■ 2️⃣ पुष्पजीत उर्फ जीतू खरे पिता किरण खरे, उम्र 19 साल निवासी जंगलपारा, दुर्गावती चौक, नगरी से चोरी की रकम से खरीदी गई काली रंग की सोल्ड एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत 79,000 रुपये) जप्त
■ 3️⃣ लक्की गुप्ता पिता संतोष गुप्ता, उम्र 19 साल निवासी जंगलपारा, स्कूल के पास, नगरी से 25,000 नकदी बरामद
कुल जप्त माल की कीमत 1,74,000 (एक लाख चौहत्तर हजार रुपये) है. जिसे गवाहों के सामने विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है.
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



