दीपावली के दुसरे दिन अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, घर लौट रही पूर्व महिला पार्षद की मौत, परिवार में मचा कोहराम, मोहल्ले में पसरा मातम
Accident on the day of Diwali: Unidentified vehicle hits scooter, former female councilor dies while returning home, family in turmoil, mourning spreads in the neighborhood
जगदलपुर : दिवाली की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं जब प्रतापदेव वार्ड की पूर्व महिला पार्षद राखी साव की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. हादसा मंगलवार सुबह परपा थाना क्षेत्र में हुआ. जब राखी मेडिकल कॉलेज से अपने घर लौट रही थीं.
चश्मदीदों के मुताबिक राखी साव स्कूटी से मेडिकल कॉलेज से लौट रही थीं. तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
राखी साव ने वर्ष 2015 में नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में भाग लिया था और जीत दर्ज की थी. वह करीब डेढ़ साल तक पार्षद रहीं. इसके बाद मेडिकल कॉलेज में नौकरी मिलने के चलते उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था. तब से वे मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थीं.
घटना के बाद राखी साव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया. इस दुखद हादसे ने परिवार और जानने वालों को स्तब्ध कर दिया. दिवाली के ठीक दूसरे दिन हुए इस हादसे ने पूरे मोहल्ले की खुशियां गम में बदल दीं,
पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके. परपा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



