धमतरी में ‘OCENO’ ब्रांड के पानी पाउच की बिक्री पर लगी रोक, 150 बोरी जब्त, ​बिना अनुमति हो रहा निर्माण, खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई

The sale of 'OCENO' brand water pouches has been banned in Dhamtari, with 150 bags seized for unauthorised production. The Food and Drug Department has taken major action.

धमतरी में ‘OCENO’ ब्रांड के पानी पाउच की बिक्री पर लगी रोक, 150 बोरी जब्त, ​बिना अनुमति हो रहा निर्माण, खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई

धमतरी : धमतरी  जिले में जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने OCENO ब्रांड के पैकैज्ड ड्रिंकिंग वाटर (पानी पाउच) के विक्रय, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है.
छापेमारी में खुलासा: न तारीख, न बैच नंबर
​खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान शीतला प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज M/S S.K.S. Industries (गुरुर, जिला बालोद) द्वारा निर्मित OCENO ब्रांड के पानी पाउच के नमूने लिए और मौके पर मौजूद 400 पैकेट जप्त किया. जांच में पाया गया कि पैकेट पर न तो बैच नंबर अंकित था और न ही विनिर्माण या ‘बेस्ट बिफोर’ तिथि। यह खाद्य सुरक्षा और मानक (लेबलिंग एवं डिस्प्ले) विनियम 2020 का सीधा उल्लंघन है.
​बिना अनुमति के हो रहा था निर्माण
​चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित फर्म के पास पैकैज्ड ड्रिंकिंग वाटर के निर्माण के लिए जरुरी कानूनी अधिकार (लाइसेंस/पंजीयन) भी नहीं है. इसके बावजूद धमतरी जिले में इस ब्रांड के पानी पाउच की बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही थी. जो सीधे तौर पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ है.
​व्यापारियों को सख्त निर्देश: स्टॉक करें वापस
​अभिहित अधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने जिले के सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया है कि:
​अगर उनके परिसर में OCENO ब्रांड का स्टॉक है, तो उसे फौरन हटा दें.
​विक्रेता सीधे विनिर्माता फर्म से संपर्क कर उत्पाद को ‘रिकाल’ (वापस) करवाएं.
​की गई कार्रवाई की खबर फौरन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, धमतरी को दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB