मध्याह्न भोजन में मिली ‘डामर की गोली’: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में मचा हड़कंप, पेट दर्द के बाद 30 छात्राएं पहुंचीं अस्पताल, 26 बच्चों का चल रहा इलाज
'Tar ball' found in mid-day meal: Panic in Chhattisgarh government school; 30 girl students hospitalized after complaining of stomach pain, 26 children undergoing treatment.
बेमेतरा : सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसे गए भोजन में कथित तौर पर डामर की गोली मिलने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. खाना खाने के बाद कई छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की. जिसके बाद आनन-फानन में करीब 30 छात्राओं को जिला अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.
भोजन में मिली संदिग्ध काली गोलीनुमा वस्तु
मिली जाकारी के मुताबिक बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में परोसे गए भोजन में डामर जैसी काली गोलीनुमा वस्तु मिली. भोजन करने के बाद कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और पेट दर्द की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. इसके बाद करीब 30 छात्राओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है.
रिपोर्ट के बाद ही होगा सच का खुलासा
घटना की खबर मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. हालांकि भोजन में मिली वस्तु वास्तव में डामर की गोली है या कुछ और, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल छात्राओं के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



