कबीरधाम में दर्दनाक हादसा, कार ने मोपेड को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा तफरी, एक महिला की दर्दनाक मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

Tragic accident in Kabirdham: Car rams into moped with great force, causing chaos; a woman dies a tragic death, and the driver flees the scene, abandoning the vehicle.

कबीरधाम में दर्दनाक हादसा, कार ने मोपेड को मारी जोरदार टक्कर, मची अफरा तफरी, एक महिला की दर्दनाक मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोपेड सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर डोमसरा गांव के पास बिजली ऑफिस के सामने हुआ. मृतका की पहचान फुलेश्वरी निर्मलकर उम्र 35 साल निवासी डोमसरा के रूप में हुई है. वहीं हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक फुलेश्वरी निर्मलकर अपने पिता के साथ खेत में काम करने के बाद मोपेड बाइक से घर लौट रही थीं. इसी दौरान मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फुलेश्वरी सड़क पर जा गिरीं और गंभीर चोट लगने की वजह से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी खबर कुंडा पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और चश्मदीदों से जानकारी जुटाकर आरोपी चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.
इस दर्दनाक हादसे के बाद डोमसरा गांव में शोक का माहौल है. फुलेश्वरी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके. कुंडा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार कार चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?