रिसॉर्ट में मुस्कान की संदिग्ध मौत, साथ आए लोग सुबह होने से पहले लाश छोड़कर फरार, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंचे एसपी

Suspicious death of Muskan at a resort; companions fled before dawn, leaving the body behind; the incident caused a stir in the area; police have launched an investigation, and the SP has arrived at the scene.

रिसॉर्ट में मुस्कान की संदिग्ध मौत, साथ आए लोग सुबह होने से पहले लाश छोड़कर फरार, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंचे एसपी

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के मनगट्टा क्षेत्र स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. युवती की मौत किन हालत में हुई. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान मुस्कान तिवारी उम्र 24 साल के रूप में हुई है. जो भिलाई की रहने वाली थी. बताया जा रहा है कि मुस्कान अपने कुछ साथियों के साथ रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी.. देर रात वह बाथरुम गई थी. जहां वो बेहोशी की हालत में मिली. सुबह करीब 8 बजे इसकी जानकारी रिसॉर्ट संचालक को हुई. तो उसे आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
मामले को और भी रहस्यमय बनाने वाली बात यह है कि युवती के साथ रिसॉर्ट में आए अन्य लोग सुबह होने से पहले ही वहां से फरार हो गए. घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और युवती के साथ आए लोगों की तलाश की जा रही है. मौत की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है. रिसॉर्ट में मौजूद कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस घटना ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर युवती की मौत कैसे हुई? उसके साथ आए लोग अचानक रिसॉर्ट छोड़कर क्यों चले गए? इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएंगे.
मामले में राजनांदगांव एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. मृतिका का पीएम कराया जा रहा है. मैं भी घटना स्थल पर जा रहा हूँ. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t