देर रात मोबाइल चलाने का विरोध करने पर युवक का मर्डर, हत्या को हादसा बताकर पत्नी ने ले ली अनुकंपा नौकरी, पत्नी-बेटी और एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Opposing late-night mobile phone use proved costly, resulting in a family dispute leading to murder. Raipur police arrested the wife, daughter, and a minor accused.
रायपुर : राजधानी रायपुर में विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्की अपनों ने ही अंजाम दिया था. पुलिस ने बताया कि पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में वीरेंद्र की बेरहमी से हत्या की थी. मर्डर करने के बाद मृतक के पत्नी ने हत्या का हादसा बताया और अनुकम्पा नियुक्ति का आवेदन देकर नौकरी भी हासिल कर ली. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 7 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे जब बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी. पिता ने मना किया। इस पर दोनों में बहस हुई. जो मारपीट में बदल गई. नाराज पत्नी और बेटियों ने मिलकर लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर हमला किया. लोगों को गुमराह करने के लिए यह कहानी बनाई गई कि वीरेंद्र बाथरुम में गिरकर बेहोश हो गया था. जिसे इलाज के लिए ले जाया गया. जहां उसकी मौत हो गई. इतना ही नहीं महिला ने मौत को हादसा बताकर अनुकंपा नौकरी भी हासिल कर ली थी.
29 सितम्बर 2025 को थाना डीडीनगर क्षेत्रांतर्गत निवासी वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की मौत की खबर मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की गई थी. शव का पोस्टमार्टम कराया गया. जिसमें डॉक्टर द्वारा मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं. जिससे मौत होना स्पष्ट हुआ.
मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के मार्गदर्शन ,एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण में एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मामले की गहन जांच और मिले सबूतों के आधार पर मृतक की पत्नी, बेटी और नाबालिग से पूछताछ की गई.
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि 27 सितम्बर 2025 की रात करीब 11 बजे मोबाइल देखने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में आरोपियों ने गुस्से में आकर घर में रखे लकड़ी के बेट और ईंट से मृतक के सिर पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.
वारदात के बाद आरोपियों द्वारा सबूत छिपाने के लिए खून साफ किया और इस्तेमाल किए गए कपड़े और हथियार (लकड़ी और ईंट) को पास के नाले में फेंक दिया.और वं एक राय होकर बाथरुम में गिरकर बेहोश होने से इलाज हेके लिए भेजन बताकर परिवार जनों को गुमराह किया. थाना DD नगर में अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
पुलिस ने इस वारदात के दोनों आरोपियों मृतक की पत्नी दीपा भारती गोस्वामी उम्र 44 साल, बेटी तनिया भारती गोस्वामी उम्र 19 साल और एक नाबालिग बेटी को गिरफ्तार किया है. और अदालत के हुक्म से जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1. श्रीमती दीपा भारती गोस्वामी (उम्र 44 साल)
2. तनिया भारती गोस्वामी (उम्र 19 साल)
3. एक नाबालिग बालिका
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



