मॉर्निंग वॉक करने वालों से पैसे वसूलने की तैयारी, छग देश का पहला राज्य जहां ताजी हवा लेने वाले लोगों से होगी वसूली -विकास उपाध्याय
Preparation to collect money from morning walkers Chhattisgarh is the first state in the country where recovery will be done from people taking fresh air Vikas Upadhyay
रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार VIP रोड स्थित ऊर्जा पार्क राजीव स्मृति वन में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से पैसे वसूलने जा रही है. रायपुर के डीएफओ ने अपने सीसीएफ को मॉर्निंग वॉक करने वालों से प्रतिमाह ₹500 लेने का प्रस्ताव भेजा है. जो कि दुर्भाग्य जनक है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी. विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां भाजपा के शासनकाल में शुद्ध हवा लेने वाले लोगों से भी पैसा वसूला जाएगा.
उन्होंने कहा कि हमें तो आशंका है कि सरकार ऊर्जा पार्क के बहाने छत्तीसगढ़ के और सभी बड़े पार्कों में भी मॉर्निंग वॉक के लिए पैसे वसूल सकती है. विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार कंगाल हो चुकी है. जनता से कैसे उनकी गाड़ी कमाई को लूट सके इस पर केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार काम कर रही है. मोदी के गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश की जनता महंगाई से पहले ही जूझ रही है. तो वहीं छत्तीसगढ़ में अब 9 महीने की भाजपा सरकार में ही लोग परेशान होने लगे हैं.
विकास उपाध्याय ने कहा कि राजीव स्मृति वन का निर्माण राज्य स्थापना के बाद कांग्रेस सरकार ने की थी. लेकिन आज भाजपा की सरकार इसका रख रखाव नहीं कर पा रही है. पहले भी भाजपा की सरकार ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किया या नाम बदला है.
बताया जा रहा है कि
सांस लेने के 20/- रुपये और महीने भर के लिए 500/- देने होंगे. यह तुगलकी फ़रमान वन अधिकारियों ने आम लोगो के लिये जारी किया है. और खूब प्रचार करने कहा है. करीब 55 एकड़ में फैले पार्क में सुबह के समय 20-30 नागरिक भी नहीं आते. फिर भी थोड़े से पैसों के लिए ऐसे नियम लगा रहा है. इससे जनाक्रोष देखा जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
उपाध्याय ने आशंका जताई कि सरकार ऊर्जा पार्क के बहाने अन्य बड़े पार्कों में भी मॉर्निंग वॉक के लिए शुल्क वसूल सकती है. कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार कंगाल हो चुकी है और जनता से पैसे लूटने की कोशिश कर रही है. उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई पहले से ही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है.
उपाध्याय ने बताया कि राजीव स्मृति वन का निर्माण कांग्रेस सरकार ने किया था, लेकिन भाजपा सरकार इसका उचित रखरखाव नहीं कर पा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने पहले भी कांग्रेस की योजनाओं को बंद किया है या उनका नाम बदल दिया है.



