करंट से किसान की मौत मामले में नया खुलासा, एफआईआर से नाम हटाने पर पत्नी ने उठाए सवाल, एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की गुहार

New revelations in the case of a farmer's death by electrocution; wife questions the removal of names from the FIR and appeals to the SP for an impartial investigation and appropriate action.

करंट से किसान की मौत मामले में नया खुलासा, एफआईआर से नाम हटाने पर पत्नी ने उठाए सवाल, एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की गुहार

सक्ती/हसौद : सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में खेत में करंट लगने से हुई एक किसान की मौत का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है. मृतक की पत्नी ने एफआईआर से एक नाम हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है. यह मामला ग्राम जमड़ी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गजानंद साहू की खेत में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी. घटना के बाद 17 मई 2026 को हसौद थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी. शिकायत के अनुसार, खेत में फसल की सुरक्षा के लिए बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था. जिसकी चपेट में आने से गजानंद साहू की जान चली गई.
मृतक की पत्नी फुलेश्वरी साहू का आरोप है कि घटना के बारे में कार्तिक राम और जय किशन साहू पिता-पुत्र की जानकारी पुलिस को दी गई थी और शुरुआती एफआईआर में जय किशन साहू का नाम भी दर्ज था. लेकिन बाद में उनका नाम एफआईआर से हटा दिया गया.
इसी बात को लेकर फुलेश्वरी साहू ने 31 जुलाई को सक्ती पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए मांग किया कि यह साफ़ किया जाए कि जय किशन साहू का नाम किस आधार पर और किन परिस्थितियों में हटाया गया. साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए.
फिलहाल शिकायत के बाद अब सबकी नजर पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है. मृतक की पत्नी ने अपने पति की मौत के मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई .
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?