गौरघाट में भीषण हादसा, 4 लोग गंभीर घायल, 108 नहीं पहुंची तो 112 की टीम ने संभाली जिम्मेदारी, आपातकालीन सेवाओं पर उठ रहे सवाल

Serious accident in Gaurghat leaves 4 people critically injured; when the '108' ambulance service failed to arrive, the '112' emergency team stepped in—raising questions about emergency services.

गौरघाट में भीषण हादसा, 4 लोग गंभीर घायल, 108 नहीं पहुंची तो 112 की टीम ने संभाली जिम्मेदारी, आपातकालीन सेवाओं पर उठ रहे सवाल

गरियाबंद/मैनपुर : मैनपुर क्षेत्र के गौरघाट से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी. ऐसे में डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाली.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे की खबर मिलते ही मैनपुर थाना की डायल 112 टीम फौरन मौके पर पहुंची. मौके पर चार लोग घायल हालत में मिले. घायलों की हालत को देखते हुए टीम ने बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर पहुंचाने की व्यवस्था की.
हादसे में ये युवक हुए घायल
लोकेन्द्र सोरी पिता लीलाधर सोरी निवासी रुवाड़ उम्र 22 साल
जिमेन्द्र सोरी पिता शोभाराम सोरी उम्र 28 साल
राजेश्वर कपिल पिता शिवनारायण कपिल, निवासी मोदोंडा, उम्र 24 साल
वेदप्रकाश नेताम पिता चंद्रशेखर नेताम उम्र 24 साल निवासी मडेली छुरा
108 नहीं पहुंची तो 112 की टीम ने संभाला मोर्चा
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाई. इसके बाद डायल 112 की टीम ने अपने वाहन से दो चक्कर लगाकर चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनपुर में घायलों का इलाज जारी है.
आरक्षक एनके निषाद और चालक प्रकाश निषाद की तत्परता
इस राहत कार्य में डायल 112 के आरक्षक एनके निषाद और वाहन चालक प्रकाश निषाद की अहम भूमिका रही. दोनों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सक्रियता दिखाई.
108 एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसा जैसी नाजुक हालत में अगर समय पर 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचती है. तो घायलों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी बढ़ सकती है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और रिस्पांस टाइम की समीक्षा करने की जरुरत है.
फिलहाल मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का इलाज जारी है. हादसे के वजह और फिलहाल घायलों की हालत की डिटेल जानकारी सामने आना बाकी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb