ड्यूटी में 52 परियों का मजा लेते पकड़ाए नगर पालिका निगम के कर्मचारी, कैमरा देखते ही मोबाइल, ताश के पत्ते छोड़कर फुर्र, दोषियों पर होगी कार्रवाई?

Municipal Corporation employees caught enjoying a game of cards while on duty; they fled, abandoning their mobile phones and playing cards the moment they spotted the camera—will action be taken against the guilty?

ड्यूटी में 52 परियों का मजा लेते पकड़ाए नगर पालिका निगम के कर्मचारी, कैमरा देखते ही मोबाइल, ताश के पत्ते छोड़कर फुर्र, दोषियों पर होगी कार्रवाई?

दुर्ग : एक तरफ नगर पालिका निगम भिलाई राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. तो दूसरी तरफ़ निगम के कुछ कर्मचारी नगर निगम के कार्यालय में ही ड्यूटी के समय ही 52 पत्तों पर दांव लगाकर अपनी कमाओ बढ़ाते नजर आए. दिनदहाड़े जुआ खेलते कर्मचारियों का वीडियो कैमरे में कैद हो गया. कैमरा देखते ही कर्मचारी मोबाइल, ताश के पत्ते और रजिस्टर मौके पर छोड़कर भाग निकले. इस मामले की जानकारी मिलने पर निगम आयुक्त ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है.
ये तस्वीरें नगर पालिका निगम भिलाई के दफ्तर की हैं. जहां ड्यूटी के दौरान कुछ कर्मचारी कामकाज छोड़कर 52 पत्तों पर दांव लगाते दिखाई दिए. सरकारी समय में कर्मचारियों का इस तरह जुआ खेलना निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
जैसे ही कर्मचारियों की नजर कैमरे पर पड़ी. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कर्मचारी मोबाइल, ताश के पत्ते और रजिस्टर वहीं छोड़कर भागते नजर आए. पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया.
इस मामले में नगर पालिका निगम भिलाई की आयुक्त ने जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है. अब देखना होगा कि जांच के बाद निगम प्रशासन क्या कदम उठाता है और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?