चरित्र शंका के चलते पति ने रॉड से प्रेग्नेंट पत्नी के पेट पर किया वार, गर्भ में पले रहे शिशु की मौत, महिला की हालत नाजुक, रायपुर रेफर, आरोपी आशीष गिरफ्तार
Suspecting his wife's fidelity, a husband struck his pregnant wife's abdomen with a rod; the unborn baby died, and the woman is in critical condition and has been referred to Raipur. The accused, Ashish, has been arrested.
बिलासपुर : बिलासपुर में एक गर्भवती महिला पर उसके पति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. महिला को गंभीर चोटें आई हैं. हमले के बाद अस्पताल में जांच के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. महिला की हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी पति को गिफ्तार कर लिया है. यह मामला बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा क्षेत्र की रहने वाली सभ्या की शादी करीब तीन साल पहले बोड़सरा निवासी आशीष कौशिक से हुई थी. शुक्रवार रात दोनों घर पर मौजूद थे. इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.
पत्नी के चरित्र पर करता था शक
विवाद के दौरान आशीष ने पत्नी सभ्या के चरित्र पर शक करते हुए उससे गाली-गलौज शुरू की. महिला ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया. आशीष ने लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया. सभ्या गर्भवती थी. हमले के दौरान उसके पेट सहित शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद वह घायल हालत में घर पर पड़ी रही. आरोपी मौके से भाग निकला.
अस्पताल में बच्चे की मौत की पुष्टि
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग सभ्या को अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने उसकी जांच की. जांच के दौरान पता चला कि गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है. सभ्या की हालत भी नाजुक बनी हुई थी. डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर भेजने की सलाह दी. इसके बाद सभ्या को रायपुर के अस्पताल रेफर किया गया.
पहले भी मारपीट का आरोप
पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी के व्यवहार को लेकर पुरानी शिकायतों की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस के मुताबिक करीब पांच महीने पहले भी आरोपी ने परिवार में मारपीट की थी. उस समय उसकी पत्नी मायके में थी. आरोप है कि खाना मिलने में देरी होने पर उसने अपनी बुजुर्ग मां के साथ मारपीट की थी. परिवार में उसके विवाद करने की बातें पहले भी सामने आती रही हैं.
आरोपी गिरफ्तार
हिर्री थाना पुलिस ने महिला पर हुए हमले के मामले में केस दर्ज किया, पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तारकर लिया है. घटना की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ जारी है. सभ्या का रायपुर में इलाज जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



