शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध, विवाह से मुकरा प्रेमी, युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, आरोपी प्रेमी अजय गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Love affair on the pretext of marriage, lover refused to marry, girl consumed poison, died during treatment, accused lover Ajay was arrested and sent to jail.

शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध, विवाह से मुकरा प्रेमी, युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, आरोपी प्रेमी अजय गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

बलौदाबाजार/गिरौदपुरी : शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाने और बाद में इंकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अजय टंडन को गिरफ्तार किया है. युवती की आत्महत्या के बाद यह कार्रवाई की गई. जहां इस घटना ने स्थानीय स्तर पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. यह मामला पुलिस चौकी गिरौदपुरी क्षेत्र का है,
मिली जानकारी के मुताबिक गिरौदपुरी निवासी एक युवती का आरोपी अजय टंडन के साथ प्रेम संबंध था, आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर अपने साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया, 25 जनवरी 2026 को युवती ने आरोपी को अपने घर बुलाकर शादी के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने साफ इंकार कर दिया,
इस घटना से आहत होकर युवती ने उसी दिन खुदकुशी का प्रयास किया, उसने पहले अपने हाथ की कलाई काट ली और फिर कीटनाशक का सेवन कर लिया, घटना के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया, परिजन फौरन युवती को इलाज के लिए कसडोल और बाद में बलौदाबाजार के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी 2026 को उसकी मौत हो गई,
इस मामले की खबर मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर चौकी गिरौदपुरी में मामला दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई, जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अजय टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की,
जिसमें उसने युवती को शादी का झांसा देने और बाद में इनकार करने की बात कबूल की, पुलिस के मुताबिक आरोपी के इस व्यवहार से युवती मानसिक रूप से आहत हुई, जिसके कारण उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया, जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से युवती के संपर्क में था और उसने भरोसे का फायदा उठाया,
पुलिस ने आरोपी अजय टंडन, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बलौदा (हसुवा), थाना गिधौरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, इस मामले में आगे की जांच जारी है, इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोगों ने इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है, पुलिस प्रशासन ने कहा है कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके,  इस घटना ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में धोखे के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है.
आरोपी
अजय टंडन उम्र उम्र 31 साल 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB