चम्पारण क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, शराबी भाई ने बहन के घर में लगाई आग, 50 हजार का नुकसान, आरोपी सुमित साहू गिरफ्तार पहुंचा जेल

Sensational case in Champaran area: Drunk brother sets sister's house on fire, causing 50,000 losses; accused Sumit Sahu arrested and sent to jail.

चम्पारण क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, शराबी भाई ने बहन के घर में लगाई आग, 50 हजार का नुकसान, आरोपी सुमित साहू गिरफ्तार पहुंचा जेल

गोबरा नवापारा : रायपुर जिला में गोबरा नवापारा, थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पारण के ग्राम जौंदा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. राबी भाई ने बहन के घर में आग लगा दी. जिससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है. पुलिस ने आरोपी सुमित साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जांच अभी जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रामकली साहू उम्र 45 साल पत्नी स्व तीरथ राम साहू, निवासी जौंदा चौकी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे वह अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान उसके भाई सुमित साहू शराब के नशे में धुत हालत में आया और बहन के चरित्र पर शंका करते हुए अश्लील गंदी गालियां देने लगा.
उसने धमकी दी कि “मैं घर में आग लगा दूंगा” और जानबूझकर घर में आग लगा दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. रामकली के चीखने-चिल्लाने पर आसपड़ोस के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. फायर ब्रिगेड को भी खबर दी गई. 
आग की लपटों में रामकली का पूरा घर जलकर राख हो गया. घर में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासबुक, चावल, कपड़े-बिस्तर, नकदी राशि और एक मोटरसाइकिल पूरी तरह नष्ट हो गए. प्रार्थी ने लगभग 50,000 रुपये के नुकसान की बात बताई.
थाना गोबरा नवापारा में आरोपी सुमित साहू के खिलाफ अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज किया गया. धारा 296, 326(g) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने घटना को कबूल कर लिया. आरोपी को रिमांड पर रायपुर अदालत भेज दिया गया. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB